फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Flashback: जब सलमान को सेट पर बैठने के लिए नसीब नहीं होती थी एक कुर्सी भी, तब मोहनीश से कही थी यह बात

Mon, 15 May 2023 10:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 May 2023 10:05 AM IST
सार


 

विज्ञापन
when salman khan and mohnish bahl not get chair for sit on set know struggle days story of both stars
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

आज इंडस्ट्री में सलमान खान का अलग ही रुतबा है। जाने कितनों के लिए वह गॉडफादर हैं। वहीं, अभिनेता मोहनीश बहल का भी अपना अच्छा-खासा नाम है। मगर, एक वक्त ऐसा था कि इन दोनों सितारों को फिल्म के सेट पर एक कुर्सी भी नसीब नहीं होती थी। वह दोनों के करियर के शुरुआती दिन थे। बैठने का मन होता तो इन्हें कुर्सी मांगनी पड़ती थी। तब सलमान खान ने एक रोज मोहनीश बहल से एक बात कही थी। आखिर क्या थी वह बात? आइए इस बार मंडे फ्लैशबैक में जानते हैं...

when salman khan and mohnish bahl not get chair for sit on set know struggle days story of both stars
सलमान खान - फोटो : social media

सलमान खान आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। आज आलम यह है कि सलमान खान के सेट पर पहुंचने से पहले ही वहां तैयारियां जोरशोर से होने लगती हैं। मगर जानकर हैरानी होगी कि एक वक्त ऐसा भी था जब सलमान खान को सेट पर बैठने के लिए कुर्सी भी नहीं दी जाती थी।

when salman khan and mohnish bahl not get chair for sit on set know struggle days story of both stars
सलमान खान - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्टर और सलमान के अच्छे दोस्त मोहनीश बहल ने एक बार इससे जुड़ा किस्सा साझा किया था। मोहनिश बहल ने इस बात की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि 'उस वक्त सलमान और मैं बिल्कुल नए थे। हमें इंडस्ट्री में उतनी तवज्जों मिलनी शुरू नहीं हुई थी। एक्टर ने आगे बताया कि शूट के बीच में जैसे ही कट होता था, तो हमें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिलती थी, बल्कि खुद मांगनी पड़ती थी।
Urfi Javed: 'बेहोश होने तक पीटते थे पापा', दर्दनाक बचपन पर छलका उर्फी जावेद का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
when salman khan and mohnish bahl not get chair for sit on set know struggle days story of both stars
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

मोहनीश ने आगे बताया था, 'हम दोनों ही इंडस्ट्री में नए थे, तो हमें सेट पर कुर्सी मांगने के बाद ही मिलती थी। उस वक्त एक दिन सलमान ने  मेरे कानों में धीरे से कहा था कि देखना मोहनिया एक दिन वो भी जरूर आएगा, जब हमें खुद कुर्सी मांगनी नहीं पड़ेगी बल्कि कुर्सी खुद चल कर पास आ जाएगी।' सलमान खान की कही बात आखिर सच भी साबित हुई। आज सलमान खान और मोहनीश बहल का क्या ओहदा है, यह बताने की जरूरत नहीं।
Ustad Ghulam Sadiq: रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखते थे गुलाम सादिक, देश-विदेश में गायकी से मिली प्रसिद्धि

विज्ञापन
when salman khan and mohnish bahl not get chair for sit on set know struggle days story of both stars
मोहनीश बहल, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मोहनीश बहल और सलमान खान अपने करियर के शुरुआती दिनों से गहरे दोस्त रहे हैं। दोनों की जिगरी दोस्ती आज भी बरकरार है। सलमान खान और मोहनीश बहल ने एक साथ 'मैने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।
Madhuri Dixit: नेने से नैना लड़ने तक माधुरी ने धड़काया तीन सेलेब्स का दिल, एक से तो इस हद तक पहुंचा था रिश्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed