फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Pregnancy: कपूर परिवार का 27 जून की तारीख से ये खास कनेक्शन, रणबीर कपूर की दिली ख्वाहिश का खुलासा

Mon, 27 Jun 2022 02:01 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 27 Jun 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Pregnancy: Know About Rishi Kapoor Family Connection with 27 June and Ranbir Kapoor wish
कपूर परिवार - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

कपूर खानदान का अगला वारिस आने वाला है। इसी साल अप्रैल में शादी के सात फेरे लेने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। आलिया ने सोमवार को इसकी सूचना अपने प्रशंसकों के बीच सोशल मीडिया के जरिये साझा की है। महादेव को सबसे ज्यादा मानने वाले रणबीर कपूर की अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का भी महादेव के त्रिशूल से सीधा रिश्ता है और एक रिश्ता इस घोषणा की तारीख 27 जून का भी रणबीर कपूर के परिवार से है। कपूर खानदान को करीब से जानने वाले बताते हैं कि रणबीर कपूर अपने पिता से बहुत भावनात्मक तरीके से जुड़े रहे हैं और उनकी दिली ख्वाहिश है कि अगर उनका पहला बच्चा बेटा होगा तो वह उसका नाम अपने पिता के नाम पर रखना चाहेंगे।

Alia Bhatt Pregnancy: Know About Rishi Kapoor Family Connection with 27 June and Ranbir Kapoor wish
कपूर परिवार - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

93 साल से सक्रिय इकलौता फिल्मी परिवार
साल 1929 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिनेमा गर्ल’ से कपूर खानदान के लोगों ने फिल्मों में हीरो बनकर आने की शुरुआत की और ये श्री गणेश किया पृथ्वीराज कपूर ने। वह हालांकि इसके साल भर पहले ‘बेधारी तलवार’ में भी छोटा सा रोल कर चुके थे। वैसे फिल्मों में काम करने वाली पीढ़ी के तौर पर गिनें तो पृथ्वीराज कपूर के पिता बशेश्वरनाथ कपूर भी फिल्म ‘आवारा’ में एक किरदार निभा चुके हैं। 93 साल से कपूर खानदान के लोग हिंदी सिनेमा के सुपर सितारों में शामिल रहे हैं और अब बेहतरीन कलाकारों वाले इस कपूर खानदान की छठी पीढ़ी का एक और सदस्य आलिया भट्ट के गर्भ में कुलबुलाने लगा है। आलिया भट्ट ने सोमवार को ये सूचना जारी करते हुए जो तस्वीर जारी की है, उसमें उनके चेहरे की दमक देखते ही बनती है। रणबीर कपूर का चेहरा इसमें नहीं दिख रहा है। Kapoor Family: ऋषि कपूर के खानदान की देखिए पूरी जन्मकुंडली, मुंबई से लेकर दिल्ली तक का पूरा विस्तार

Alia Bhatt Pregnancy: Know About Rishi Kapoor Family Connection with 27 June and Ranbir Kapoor wish
आलिया - रणबीर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

रणबीर कपूर की दिली ख्वाहिश
रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के बहुत करीब रहे हैं। उनकी अपने पिता से अपने रिश्तों को लेकर बनती बिगड़ती रही है। रिश्तों में बार बार एहसास बदले रहने के चलते ऋषि कपूर उनसे कई बार नाराज भी हुए लेकिन जब ऋषि कपूर की तबियत खराब हुई तो पिता पुत्र के इस रिश्ते ने एक नई मजबूती पाई। रणबीर कपूर अंतिम समय तक अपने पिता के साथ रहे। इस दौरान आलिया भट्ट भी हर पल उनके साथ नजर आईं। पिता के निधन के बाद रणबीर ने ऋषि कपूर की बाकी बची हर फिल्म का प्रचार किया। और, इसी दौरान उन्होंने दबी जुबान में ये तमन्ना भी जाहिर की कि काश उनके पिता उनके परिवार में लौट सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Pregnancy: Know About Rishi Kapoor Family Connection with 27 June and Ranbir Kapoor wish
नीतू कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

27 जून का पुनर्जन्म कनेक्शन
4 सितंबर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर का विवाह 8 जुलाई 1958 को जन्मी नीतू सिंह से 22 जनवरी 1980 को हुआ। इसी साल 27 जून को ऋषि कपूर की एक फिल्म रिलीज हुई, ‘कर्ज’। निर्माताओं जगजीत खुराना और अख्तर फारूकी की सुभाष घई निर्देशित ये फिल्म पुनर्जन्म की कहानी है। हिंदी सिनेमा में पुनर्जन्म लेकर अपना बदला पूरा करने की सुपरहिट कहानियों में फिल्म ‘कर्ज’ की गिनती सबसे ऊपर होती है। और, इसी फिल्म की रिलीज डेट पर रणबीर और आलिया ने अपनी संतान के आने का एलान किया है। संकेत साफ है, अगर ये बेटा हो तो हो सकता है उनके पिता का पुनर्जन्म कपूर खानदान में हो जाए।

विज्ञापन
Alia Bhatt Pregnancy: Know About Rishi Kapoor Family Connection with 27 June and Ranbir Kapoor wish
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की हल्दी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया और रणबीर की प्रेम कहानी
रणबीर कपूर का जन्म फिल्म ‘कर्ज’ की रिलीज के दो साल बाद 28 सितंबर 1982 को हुआ। आलिया उनसे काफी छोटी हैं, उनका जन्म 15 मार्च 1993 का है। दोनों की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई। जिस फिल्म मे साथ काम करते हुए दोनों में प्रेम हुआ, दोनों की शादी हुई और अब दोनों मां-बाप बनने जा रहे हैं, दोनों की वह अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। रणबीर कपूर की एक और फिल्म ‘शमशेरा’ उससे पहले 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा रणबीर निर्देशक लव रंजन की एक अनाम फिल्म और संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म ‘एनीमल’ में भी काम कर रहे हैं। आलिया भट्ट की एक और फिल्म ‘डार्लिंग्स’ भी इसी साल रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ व अंग्रेजी फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed