{"_id":"636a4bdac5500e2517690489","slug":"alia-bhatt-ranbir-kapoor-baby-girl-came-bharti-singh-mithun-chakraborty-and-these-stars-congratulated-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir-Alia: बेटी के जन्म पर भारती सिंह ने रणबीर-आलिया को दी बधाई, बेबी गर्ल को लेकर की यह भविष्यवाणी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir-Alia: बेटी के जन्म पर भारती सिंह ने रणबीर-आलिया को दी बधाई, बेबी गर्ल को लेकर की यह भविष्यवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बता दें रणबीर और आलिया का ये पहला बच्चा है वहीं कपूर परिवार में भी काफी दिनों के बाद एक नन्हे मुन्ने का जन्म हुआ है। ऐसे में कपूर और भट्ट परिवार दोनों बहुत खुश हैं। फैंस और सेलेब्स सभी दोनों परिवार और आलिया-रणबीर को बधाई दे रहे हैं। वहीं नीतू कपूर भी काफी खुश हैं।
2 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : insta
बता दें कि रविवार को सुबह मुंबई के एक अस्पताल में आलिया ने बच्ची को जन्म दिया। जन्म के कुछ समय बाद आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी साझा की थी। उन्होंने अपनी बेटी को जादुई बताया था। इसके बाद तो सेलिब्रिटीज के बधाई देने का तांता लग गया। श्वेता बच्चन, अक्षय कुमार, अयान मुखर्जी समेत कई सितारों ने बधाई दी थी।
हाल ही में आलिया भट्ट को भारती सिंह, मिथुन चक्रवर्ती, शंकर महादेवन और पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बधाई दी है। भारती सिंह ने कहा कि उनके घर छोटी सी गोली हुई है। उनको अब बहुत मजा आने वाला है और दोनों माता-पिता बनने का ये फेज खूब एंजॉय करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बच्चा तो बड़ा कामकाजी है और उनकी बेटी भी ऐसी ही निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : mithunhotels.com
वहीं शंकर महादेवन ने भी दोनों को बधाई दी और बेटी को खूब सारा प्यार और शुभकामनाएं दी हैं। मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी दोनों को ऑल द बेस्ट विश किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।