फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के आखिरी गाने की शूटिंग शुरू, करण जौहर ने वीडियो शेयर कर दिया अपडेट

Mon, 27 Feb 2023 10:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Feb 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Ranveer Singh film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani last song shooting started Karan Johar share Video
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ - फोटो : social media

बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक करण जौहर अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म के साथ करण सात साल के बाद निर्देशक की कुर्सी पर विराजमान हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनकी चहेती स्टूडेंट आलिया भट्ट प्रेगनेंसी ब्रेक के बाद इस फिल्म से कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही पूरी गई थी। तब से फिल्म के एक गाने की खबर आ रही थी, जो आलिया की वापसी पर किया जाना था। अब खबर आ रही है कि फिल्म की टीम अपने आखिरी शेड्यूल को खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार बैठी है।

 

Alia Bhatt Ranveer Singh film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani last song shooting started Karan Johar share Video
करण जौहर - फोटो : social media

हाल ही में, करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का एक फनी वीडियो शेयर किया। वीडियो में फिल्म की टीम फ्लाइट में बैठी नजर आ रही है। सभी लोगों के चेहरे पर एक्साइटमेंट साफ देखा जा सकता है, लेकिन इस क्लिप में फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया नजर नहीं आ रहे हैं।

Gallan Mitthiyan: रिलीज हुआ मीत का रोमांटिक ट्रैक 'गल्लां मिठियां', एक दिन में बटोरे रिकॉर्डतोड़ व्यूज

 

Alia Bhatt Ranveer Singh film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani last song shooting started Karan Johar share Video
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण के इस वीडियो के बारे में दिलचस्प हिस्सा प्लेन का सीट कवर था, जिस पर फिल्म का लोगो था। इस क्लिप को शेयर करते हुए करण ने लिखा, ‘हमारी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग। एक फिल्म जिसे मैंने सात साल बाद डायरेक्ट किया है। एक गाने की शूटिंग जो मेरे अब तक के फेवरेट फिल्म मेकर के लिए एक श्रद्धांजलि है अब और नहीं कहूंगा बाकी सब ऑडियंस कहेगी।’

Chiranjeevi-Nagarjuna: अनुराग ठाकुर ने साउथ एक्टर चिरंजीवी और नागार्जुन से की मुलाकात, सिनेमा पर की गहन चर्चा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Ranveer Singh film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani last song shooting started Karan Johar share Video
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliabhatt

इससे पहले अभिनेत्री आलिया ने भी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का एक पोस्टर शेयर किया था और फिल्म की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी की थी। बता दें कि करण जौहर ने कुछ समय पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बारे में कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा किया था। उन्होंने शेयर किया था कि जया बच्चन एक 'अनसीन' अवतार में नजर आएंगी, जबकि रणवीर सिंह धमाका करेंगे।

Akshay Kumar: 'सेल्फी' की असफलता के बाद अक्षय कुमार को फिर लगा झटका, कैंसिल हुआ द एंटरटेनर्स का कॉन्सर्ट

विज्ञापन
Alia Bhatt Ranveer Singh film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani last song shooting started Karan Johar share Video
Alia Bhatt - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि रणवीर और आलिया स्टारर यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। आलिया भी मां बनने के बाद इस फिल्म से कमबैक कर रही हैं। करण के हालिया अपडेट ने फैंस को और उत्साहित कर दिया है और वह बेसब्री से फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed