सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: एक दशक में पूरी तरह बदल गई आलिया की जिंदगी? बोलीं- एक्टिंग नहीं छोड़ूंगी, लेकिन अब...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Jul 2023 11:45 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt re evaluates priorities after a decade in the film industry says I have a family now
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। वर्ष 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाली आलिया ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अब जल्द ही वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। फिल्मों के अलावा आलिया अपनी फैमिली लाइफ भी एंजॉय कर रही हैं। रणबीर कपूर से शादी और फिर बेटी राहा के जन्म के बाद आलिया की पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ी है। इस बारे में हाल ही में एक्ट्रेस ने बात की।

Trending Videos
Alia Bhatt re evaluates priorities after a decade in the film industry says I have a family now
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट का मानना है कि उन्हें करियर में कामयाबी मिली है, लेकिन साथ ही उनकी जिंदगी में कई बदलाव भी आए हैं। शादी और मां बनने के बाद अब उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। अपनी प्राथमिकताओं पर बात करते हुए आलिया ने कहा, 'मैंने इंडस्ट्री में एक दशक पार कर लिया है। इन एक दशक में जिंदगी भी पूरी तरह बदल गई है। एक वक्त था जब मैं नींद, समय, परिवार हर तरह के समझौते करियर के लिए किया करती थी और सिर्फ शूटिंग और काम पर फोकस होता था। अब मेरा एक परिवार है। एक बेटी है और पति है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt re evaluates priorities after a decade in the film industry says I have a family now
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने यह भी कहा कि दस साल में उन्होंने अपने करियर पर बहुत ज्यादा फोकस किया। इसका परिणाम यह हुआ कि वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाईं। अब वह पूरा वक्त अपनो को भी देना चाहती हैं। हालांकि, इस कड़ी में वह अभिनय से किनारा नहीं करेंगी।
Katrina Kaif: जब लगातार रिजेक्शन मिलने के बाद कटरीना ने बदल लिया था नाम, फिर ऐसे मिली करियर को उड़ान

Alia Bhatt re evaluates priorities after a decade in the film industry says I have a family now
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने कहा, 'मुझे ऐसा महसूस होता है कि मैंने इन दस वर्षों में अपने पेरेंट्स, बहन और दोस्तों के साथ पर्याप्त वक्त नहीं बिताया। मैं अब उन्हें भी समय देना चाहती हूं। मैं फिल्मों में काम करना नहीं छोड़ूंगी, लेकिन मैं काम और जिंदगी में संतुलन बनाने की कोशिश करूंगी। मैंने यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है।'
Amrin Qureshi: 'किसी भी भाषा और इंडस्ट्री में काम करने के लिए तैयार हूं', फिल्मों के चुनाव पर बोलीं अमरीन

विज्ञापन
Alia Bhatt re evaluates priorities after a decade in the film industry says I have a family now
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बात फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की करें तो यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह और आलिया के अलावा शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Yami Gautam: हिमाचल में मची तबाही पर छलका यामी गौतम का दर्द, बोलीं- विकास और प्रकृति के बीच संतुलन जरूरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed