फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: अवॉर्ड स्पीच के दौरान आलिया भट्ट के बेबी ने की क्यूट हरकत, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Mon, 03 Oct 2022 04:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 03 Oct 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt receive time 100 impact award she says my little one relentlessly kicked me throughout this speech
आलिया भट्ट - फोटो : social media

बी टाउन की मॉम टू बी यानि आलिया भट्ट इन दिनों काफी खुश हैं। दरअसल उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र को सफलता के झंडे गाड़ ही चुकी है। वह अन्य प्रेग्नेंट महिलाओं की तरह सिर्फ आराम नहीं कर रही हैं, बल्कि उनका फोकस होने वाले बच्चे के साथ-साथ काम पर भी है। पिछले दिनों वह खूब फिल्म का प्रमोशन करती नजर आई थीं। हाल ही में अभिनेत्री को सिंगापुर में 'टाइम 100 इम्पैक्ट' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अवॉर्ड लेने पहुंची आलिया ने भाषण में अपनी कमियों और खामियों पर खुल कर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने होने वाले बेबी की क्यूट हरकत भी फैंस के साथ साझा की।


 
alia bhatt receive time 100 impact award she says my little one relentlessly kicked me throughout this speech
आलिया भट्ट - फोटो : social media

अपने भाषण में अभिनेत्री ने बताया कि फिल्मों में आने से पहले उनकी सोच कैसी थी और अब कैसी है। उन्होंने बताया कि, 'जब उन्होंने काम की शुरूआत की थी, तब लगता था कि कि कैसे एक दिन मैं दुनिया पर राज करूंगी। हर कोई हर जगह ये जान सकता है कि मैं कौन हूं और मैं कितनी हार्ड वर्किंग, टैलेंटेड और इंटेलिजेंट, ब्राइट और सम्पूर्ण हूं। मैं परफेक्ट होना चाहती थी और चाहती थी कि दुनिया को भी ये पता चले'।

Alia Bhatt: सिंगापुर में अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं आलिया, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सामने आईं तस्वीरें
 

alia bhatt receive time 100 impact award she says my little one relentlessly kicked me throughout this speech
आलिया भट्ट - फोटो : social media

इसी दौरान आलिया भट्ट ने अपने बेबी को लेकर भी एक बात का जिक्र किया। टाइम 100 अवॉर्ड पाने को लेकर आलिया बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने इसके लिए अपने फैंस, परिवार और टीम को शुक्रिया कहा। आलिया ने कहा कि ये अवॉर्ड न केवल उनके लिए खास है, बल्कि ये अचीवमेंट उनके बच्चे पर भी प्रभाव डालेगा। अभिनेत्री ने बताया 'इस अवॉर्ड ने मुझ पर और मेरे बच्चे पर प्रभाव डाला है, जिसने इस पूरे भाषण के दौरान पेट में मुझे लात मारी है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt receive time 100 impact award she says my little one relentlessly kicked me throughout this speech
आलिया भट्ट - फोटो : social media

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस साल अप्रैल के महीने में शादी की थी, और अब वह एक बच्चे की मां बनने जा रही हैं। इस साल उनकी गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, डार्लिंग्स और ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है। सभी फिल्मों के लिए आलिया की जमकर तारीफ की गई है। ब्रह्मास्त्र के बाद अभिनेत्री रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed