फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाहरगढ़ के किले से लटके शव पर आलिया बोलीं-ये क्या हो रहा है? चौंकाने वाला है

Sat, 25 Nov 2017 09:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sat, 25 Nov 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt replied on nahargarh suicide over bhansalis padmavati

फिल्म 'पद्मावती' का विवाद दिनों दिन गहराता जा रहा है। इस विवाद ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया जब, एक व्यक्ति का शव नाहरगढ़ किले की बाहरी दीवार पर 60 फीट की ऊंचाई पर लटकता मिला। इस आत्महत्या को फिल्म 'पद्मावती' का विरोध बताया जा रहा है। वहीं इस आत्महत्या के बाद बॉलीवुड से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। 

alia bhatt replied on nahargarh suicide over bhansalis padmavati

'पद्मावती' के विरोध में आत्महत्या की खबर के बाद आलिया भट्ट ने ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'ये सब जो हो रहा है, हिंसक धमकियों के मामलों में सजा न देने का नतीजा है। ये क्या हो रहा है? चौंकाने वाला है।'
 



 

alia bhatt replied on nahargarh suicide over bhansalis padmavati

दरअसल, किले के आसपास चट्टानों पर कोयले से लिखा है कि पद्मावती का विरोध, हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते, हम जान देते हैं। हालांकि कुछ लोगों इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। पुलिस का दावा है कि युवक ने शराब पी हुई थी, लेकिन यह खुदकुशी का सामान्य मामला नहीं लगता। 
पढ़ें: आज होनी थी 'पद्मावती' पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt replied on nahargarh suicide over bhansalis padmavati

पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त नाहरी का नाका, शास्त्रीनगर निवासी 35 वर्षीय चेतन सैनी के रूप में हुई है। जो स्टोन ज्वैलरी का काम करता था। पुलिस प्राथमिक तौर पर मामले को शराब के नशे में एक युवक के खुदकुशी से जोड़कर देख रही है। वहीं, मौके पर पहुंचे ​चेतन के परिजनों का कहना है कि उसने कभी शराब ही नहीं पी।

विज्ञापन
alia bhatt replied on nahargarh suicide over bhansalis padmavati
- फोटो : Amar Ujala

मृतक के चेहरे पर हल्की चोट के निशान भी नजर आ रहे है। वहीं, जिस राइटिंग में विवादित अंश पत्थरों व दीवारों पर लिखे गए हैं, उनकी हैंड राइटिंग की एफएसएल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अगर हैंड राइटिंग चेतन की नहीं पाई गई तो साफ हो जाएगा कि उसे मारा गया है और फिर 'पद्मावती' विवाद को लिखकर मामले को घुमाने का प्रयास किया है।
पढ़ें: शाहिद नहीं तो फिर किसकी फोटो बनी मीरा की वॉलपेपर, कैमरे में कैद हुआ ये राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed