{"_id":"5aee6d1e4f1c1ba0098b83b7","slug":"alia-bhatt-revealed-shocking-things-about-ranbir-kapoor-and-her-secret-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफेयर की खबरों के बीच कुछ ऐसा बोल गईं आलिया भट्ट, जरूर शरमा जाएंगे रणबीर कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अफेयर की खबरों के बीच कुछ ऐसा बोल गईं आलिया भट्ट, जरूर शरमा जाएंगे रणबीर कपूर
Sun, 06 May 2018 10:58 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir and Alia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें जोरों पर है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों स्टार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि रणबीर और आलिया एक साथ डिनर पर भी स्पॉट किए गए थे जिसके बाद से इन अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया। इसी बीच इंटरव्यू के दौरान आलिया ने रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
2 of 5
alia ranbir
रणबीर और आलिया 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे। यह इन दोनों स्टार की एक साथ पहली फिल्म होगी। हाल ही में रणबीर और आलिया ने एक बेवसाइट को इंटरव्यू दिया। इस दौरान आलिया ने रणबीर को लेकर ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर रणबीर शरमा गए।
3 of 5
alia bhatt ranbir kapoor
दरअसल, इस इंटरव्यू के दौरान आलिया रणबीर से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बता रही थीं। आलिया ने कहा - 'रणबीर से पहली मुलाकात करीब 11 साल पहले हुई थी उस वक्त रणबीर संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर रहे थे। मुझे रणबीर के साथ एक फोटोशूट करना था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt ranbir kapoor
आलिया ने आगे कहा- 'फोटोशूट के दौरान मुझे रणबीर के कंधे पर सिर रखना था क्योंकि मैं उस वक्त बहुत शाय नेचर की थी तो ये करना मेरे लिए काफी मुश्किल था। रणबीर मेरे करियर के सबसे बड़े सपोर्टर हैं। यहां तक कि 'हाईवे' फिल्म देखने के बाद उन्होंने मुझे फोन भी किया था। मैं बस इतना कहना चाहती हूं, रणबीर के लिए मैं 'सांवरिया' फिल्म से ही वफादार रही हूं और यह कभी भी बदलेगा नहीं।'
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt ranbir kapoor
आपको बता दें, रणबीर और आलिया जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही इन दोनों की अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। इससे पहले रणबीर का नाम कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और माहिरा खान के साथ भी जुड़ चुका है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों का यह रिश्ता क्या मोड़ लेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।