{"_id":"5abb4e5d4f1c1b5a598b67b8","slug":"alia-bhatt-reveals-her-bond-with-katrina-kaif-and-deepika-padukone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना और दीपिका की दीवानी हैं आलिया भट्ट, इस फिल्म में चाहती हैं साथ काम करना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना और दीपिका की दीवानी हैं आलिया भट्ट, इस फिल्म में चाहती हैं साथ काम करना
Wed, 28 Mar 2018 07:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म राज़ी की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा भी आलिया के पास कई बड़े बैनर की फिल्में हैं। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत आज से 5 साल पहले आलिया भट्ट ने की थी और फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी।
2 of 5
Alia Bhatt
इसके बाद आलिया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक सुपर हिट फिल्में देने वाली आलिया की इमेज बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री की बन गई जो अपने दम पर फिल्में हिट करवा सकती हैं। आलिया के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह किसी भी ऐसी फिल्म में काम नहीं करती जो मल्टीस्टारर हो। यानि के ऐसी फिल्म जिसमें आलिया के अलावा कोई और एक्ट्रेस भी हो।
3 of 5
alia bhatt
अपनी इस इमेज को तोड़ते हुए आलिया ने कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करने की इच्छा जताई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा है कि, 'जैसे मल्टी हीरो वाली फिल्में बनाई जाती हैं वैसे ही मल्टी हीरोइन वाली फिल्में बनानी चाहिए और ऐसी फिल्म में मैं आगे बढ़ कर काम करना चाहूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Alia Bhatt
दीपिका और कटरीना से आलिया की काफी अच्छी दोस्ती है और तीनों अक्सर एक दूसरे की बातें करती रहती है। आलिया ने कटरीना की तारीफ करते हुए कहा कि वो काफी कूल है और मेरी उनसे काफी अच्छी बनती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt injury
आलिया ने कहा कि सोचिए अगर 'दिल चाहता है' का एक रीमेक बने जिसमें सभी लड़कियों की कहानी कही जाए तो कैसा लगेगा? बॉलीवुड में महिलाओं के लिए ये अच्छा समय है क्योंकि अब उनके लिए कंटेंट लिखा जा रहा है और मैं चाहूंगी कि ऐसी कोई फिल्म लिखी जाए और मैं इसमें काम करूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।