फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: स्कूल यूनिफॉर्म में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का ऑडिशन देने पहुंची थीं आलिया, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sat, 09 Dec 2023 07:37 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 09 Dec 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt says she went for Student of the Year audition in school uniform says I enjoyed that time
स्टूडेंट ऑफ द ईयर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आठवें दिन पहुंची। आलिया ने कार्यक्रम में रणबीर कपूर सहित कई विषयों पर खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से इंडस्ट्री में अपने कदम को याद करते हुए साझा किया कि वह स्टूडेंट ऑफ द ईयर के ऑडिशन के लिए अपनी स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर करण जौहर के कार्यालय में गई थीं। चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Alia Bhatt says she went for Student of the Year audition in school uniform says I enjoyed that time
स्टूडेंट ऑफ द ईयर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और करण जौहर के गहरे निजी रिश्ते से फिल्म दर्शक अनजान नहीं हैं। दोनों साक्षात्कार के दौरान हर संभव मौके पर एक-दूसरे का नाम सामने लाने के लिए उन्हें ऑनलाइन काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। फिर भी दोनों एक-दूसरे पर बेशुमार प्यार बरसाते रहते हैं। अब एक बार फिर आलिया अपने बयान से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 में एक्स गर्लफ्रेंड संग रोमांस फरमाएंगे कार्तिक आर्यन? रिपोर्ट से बढ़ी हलचल

Alia Bhatt says she went for Student of the Year audition in school uniform says I enjoyed that time
स्टूडेंट ऑफ द ईयर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने खुलासा किया कि जब वह स्कूल में थीं, तब उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए ऑडिशन दिया था। आलिया ने कहा, "मैं 11वीं कक्षा में थी। सचमुच स्कूल से जा रही थी, इसलिए मैं अपने स्कूल यूनिफॉर्म में थी। मैं बहुत अधिक स्वस्थ थी और उस समय फ्रेंच फ्राइज खाने का अधिक आनंद ले रही थी। मैंने सोचा कि मैं बहुत अच्छा दिखती हूं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। इसलिए, मैं उनके कार्यालय में गई और उन्होंने कहा कि मैं काफी आकर्षक हूं और मुझसे ऑडिशन देने के लिए कहा। मुझे नहीं पता था कि ऑडिशन क्या होता है, लेकिन मैं अंदर गई और तुरंत ही मेरे अभिनय से प्यार हो गया था।"

Panchayat 3: खत्म हुआ इंतजार! पंचायत 3 का पहला लुक जारी, गांव छोड़ते दिखे सचिव, बनराकस के रोल में जंचे दुर्गेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt says she went for Student of the Year audition in school uniform says I enjoyed that time
स्टूडेंट ऑफ द ईयर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में, एक इंटरव्यू में आलिया ने अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए करण के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने यह भी साझा किया कि जब निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान ने उन्हें फिल्म के गाने ' राधा तेरी चुनरी ' पर डांस करते देखा तो उनकी क्या प्रतिक्रिया थी।
विज्ञापन
Alia Bhatt says she went for Student of the Year audition in school uniform says I enjoyed that time
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने डांस पर कोरियोग्राफर फराह खान की प्रतिक्रिया साझा करते हुए आलिया ने कहा, "मैंने शॉट किया। उन्होंने कहा, 'ओह, हीरोइन। मैंने सोचा था कि वहां 15 कैमरे थे जो एक ही समय में चलते रहेंगे और क्योंकि मैं एक महीने से गाने की रिहर्सल कर रही थी। मैंने सोचा कि मुझे गाना उसी तरह प्रस्तुत करना होगा जैसे हम एक मंच पर करते हैं और वे इसे शूट करते हैं। मैं नहीं जानती कि हमें इंतजार करना होगा और शॉट-दर-शॉट करना होगा।” उन्होंने खुलासा किया कि उस गाने को शूट करने में उन्हें 7 दिन लगे और बीच में उनके पैर में मोच आ गई और उनकी पीठ पर चोट लग गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed