सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर साझा कीं ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें, देखकर रणबीर भी रह जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 04 Feb 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
These black and white photos of Alia Bhatt are proof that she will always be the evergreen beauty
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

बॉलीवुड की राजी गर्ल आलिया भट्ट इन दोनों अपने करियर के पीक पर हैं। एक तरफ उनके हाथ में अच्छे बजट की फिल्में तो हैं तो वहीं एक्टर रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी भी सुर्खियां बटोर रही हैं। आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और फैंस को उनकी खूबसूरत तस्वीरें काफी पसंद आती हैं। हाल ही में आलिया ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है जो फैंस को उनका दीवाना बना रही है। 

Trending Videos
These black and white photos of Alia Bhatt are proof that she will always be the evergreen beauty
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt

आलिया भट्ट ने तस्वीरे साझा करते हुए लिखा, 'मैं चुप्पी पर एक उपन्यास लिखना चाहता हूं, उसने कहा , वो बातें जो लोग नहीं कहते- वर्जिनिया वोल्फट। इन तस्वीरों को मशहूर फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने भी अपने अकाउंट से साझा की है। उन्होंने कैप्शन में बताया कि आलिया ने ये तस्वीर बिना किसी टचअप के क्लिक करवाई है। अब आलिया की इस तस्वीर पर फैंस के ढेर सारे कमेंट आ रहे हैं। इन तस्वीरों में आलिया बेहद शांत नजर आ रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में आलिया की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन
These black and white photos of Alia Bhatt are proof that she will always be the evergreen beauty
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया इन दिनो फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही है। इतना ही नहीं शूट के दौरान उनकी तबियत भी खराब हो गई थी, लेकिन वो अस्पताल से लौटकर फिर शूटिंग करने लगीं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आलिया मुख्य भूमिका में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Avinash Gowariker (@avigowariker)

These black and white photos of Alia Bhatt are proof that she will always be the evergreen beauty
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

राजी गर्ल फिल्मों के अलावा रणबीर के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में हैं। फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस खबर पर आलिया ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आलिया-रणबीर की शादी होने की खबरें साल 2020 में ही चल रही थीं और कहा जा रहा था कि कोरोना संकट के चलते कपल साल 2021 में शादी के बंधन में बंधेगा लेकिन  सूत्रों का कहना है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी मीडिया के दिमाग में है।

विज्ञापन
These black and white photos of Alia Bhatt are proof that she will always be the evergreen beauty
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

आलिया ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया था कि वो अभी शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं। उनका कहना है कि अभी उनकी उम्र शादी के लिए छोटी है। वो इस वक्त अपने करियर पर ही ध्यान देना चाहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। वहीं 'गंगूबाई काठियावाड़ी' भी इस साल तक रिलीज होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed