बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंसे के लिए सिर्फ खूबसूरत तस्वीरें ही नहीं बल्कि खूबसूरत विचार भी साझा करती रहती हैं। वर्ल्ड कैंसर डे पर सोनाली बेंद्रे ने अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज साझा किया है जिसमें वो सकारात्मक नजरिए पर बात करती नजर आ रही हैं। बता दें कि सोनाली बेंद्रे खुद कैंसर को मात दे चुकी हैं और फैंस को उनकी ये बातें खूब पसंद आ रही हैं।
World Cancer Day 2021: सोनाली बेंद्रे ने फैंस को सुनाई खूबसूरत कविता, बताया- कैसे हारती है ये बीमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर को मात देकर दूसरा जीवन पाने वाली सोनाली बेंद्रे ने वर्ल्ड कैंसर डे पर अपने फैंस के लिए बेहद ही प्यारी बात साझा की है। उन्होंने कवियित्री आयुषी के किताब 'रानी' से कैंसर पर लिखी चंद पंक्तियां पढ़ीं। उन्होंने जो कविता पढ़ी उसका अर्थ है, 'तुम मारने के लिए पैदा हुए है, तुम शरीर में एक कब्रिस्तान बनाने के लिए हैं जहां कभी फूल हुआ करता था। जब भी कोई नया तुम्हे मिलता है तो किसी दीवाने आशिक की तरह उसे जकड़ लेते हो। इसके बाद भी जब वो इंसान खुशी के आंसू बहाता है या मुस्कुराता है तो तुम्हें लगने लगता है कि अब तुम्हारा मर जाना ही बेहतर हैं'।
इसे पढ़ते हुए आगे सोनाली ने कहा कि, 'ये कितना खूबसूरत है। इस वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर मैं आपसे कहना चाहूंगी की आपको जो भी मेडिकल सुख सुविधा मिल रही है वो अच्छी है, लेकिन इस बीमारी को खत्म करने के लिए आपको जो चाहिए वो है आपका सकारात्मक नजरिया'। अब फैंस को सोनाली बेंद्रे की ये बात काफी पसंद आ रही हैं क्योंकि खुद सोनाली भी इस बीमारी से गुजर चुकी हैं।
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे साल 2018 में हाई ग्रेड कैंसर से पीड़ित थीं। इस बात की जानकारी सोनाली ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। सोनाली के इस पोस्ट के बाद से उनके फैन्स काफी निराश हो गए थे। जिसके बाद न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला और उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली।
सोनाली ने उस दौरान खुद सकारात्मक नजरिया अपनाया था। वो अपने फैंस को पल पल की जानकारी देती रहती थीं और फैंस भी उनका हौंसला बढ़ाते रहते थे। सोनाली ने अपनी पूरी कीमोथैरेपी मुस्कुराते हुए बिताई और उनकी इस जंग में उनका परिवार और उनके शुभचिंतक उनके साथ बने रहे। सोनाली अब पहले से स्वस्थ्य हैं और अपने फैंस के साथ वो ऐसे ही अच्छे विचार साझा करती रहती हैं जो उनके फैंस को सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित करते हैं।