बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में चल रही है। आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। होली त्यौहार का खुमार हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। होली के मौके पर कई सारे सेलेब्स अपने फैंस को होली की बधाइयां देते भी नजर आ रहे हैं। इसी श्रेणी में आलिया भट्ट ने भी अपने फैंस को बेहद अलग अंदाज में होली की बधाई दी है।
Alia Bhatt: आलिया ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सेट से दी बधाई, कहा- रंगीली रानी की तरफ से हैप्पी होली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के खास मौके पर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना लेटेस्ट फोटो शेयर करते हुए फैंस को होली की बधाई दी है। आलिया इस तस्वीर में काफी कलरफुल छतरी को हाथ में लिए नजर आ रही हैं। आलिया ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सेट से रंगीली रानी की तरफ से होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।’
A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)
सोशल मीडिया पर आलिया की इस तस्वीर पर फैंस अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस आलिया भट्ट की इस लेटेस्ट फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मिस रंगीली को होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आलिया की यह छतरी कितनी प्यारी लग रही है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘रंगीली को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।’
Jawan: SRK की फिल्म को लेकर आया अपडेट! जवान में अल्लू अर्जुन नहीं किंग खान को मिलेगा इस साउथ सुपरस्टार का साथ
इससे पहले आलिया की शूटिंग सेट से एक तस्वीर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वह कश्मीर में शूटिंग करते हुए नजर आईं थी। गौरतलब है कि करण जौहर की इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो गई थी, लेकिन आलिया के प्रेगनेंसी ब्रेक की वजह से एक आखिरी गाने की शूटिंग नहीं हो पाई थी। आलिया की वापसी के बाद इस गाने की शूटिंग की जा रही है।
आपको बता दें कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। आलिया और रणवीर के अलावा इस फिल्म में सुपरस्टार धर्मेंद्र भी लीड रोल में दिखाई देंगे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Rani Mukerji: रानी मुखर्जी ने किया खुलासा, अपनी आवाज के लिए उन्हें सुननी पड़ी थी बातें, अगर उस वक्त वो...