फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया भट्ट के बचपन की तस्वीर शेयर कर बहन ने लिखा-'मेरा करियर क्यों खत्म और जल गया'

Sun, 04 Aug 2019 11:18 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 04 Aug 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt sister shaheen bhatt shared childhood throwback picture with alia Bhatt
Alia Bhatt - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ये दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। 
Alia Bhatt sister shaheen bhatt shared childhood throwback picture with alia Bhatt
Alia Bhatt,shaheen bhatt - फोटो : social media
एक बार फिर से आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी और आलिया भट्ट की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इन दोनों की ये तस्वीर बचपन की है। इस तस्वीर में शाहीन भट्ट और आलिया बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। तस्वीर में इन दिनों ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Now I know why my career as a ventriloquist crashed and burned.

A post shared by 𝐒𝐡𝐚𝐡𝐞𝐞𝐧 𝐁𝐡𝐚𝐭𝐭 (@shaheenb) on

Alia Bhatt sister shaheen bhatt shared childhood throwback picture with alia Bhatt
alia bhatt, shaheen bhatt - फोटो : social media
तस्वीर में नजर आ रही शाहीन भट्ट ने छोटी बहन आलिया को गोद में लिया हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहीन भट्ट ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा- 'अब पता चला कि मेरा करियर क्यों खत्म और जल गया।' शाहीन भट्ट और आलिया की तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt sister shaheen bhatt shared childhood throwback picture with alia Bhatt
alia bhatt shaheen bhatt - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि हाल ही में आलिया भट्ट ने फिल्म सड़क 2 की ऊटी में शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता महेश भट्ट कर रहे हैं। आलिया ने ही महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म सड़क के सीक्वल की पूरी योजना बनाई थी और अब आलिया का मन है कि पापा की सुपरहिट फिल्म दिल है कि मानता नहीं का भी रीमेक बने।
विज्ञापन
Alia Bhatt sister shaheen bhatt shared childhood throwback picture with alia Bhatt
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
वहीं महेश भट्ट निर्देशित फिल्म दिल है कि मानता नहीं 1991 में रिलीज हुई थी और इसमें आमिर खान और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आए थे। आलिया का दिल है कि मानता नहीं की सीक्वल करने का बड़ा मन है। इतना ही नहीं फिल्म में आमिर खान वाला रोल करने के लिए वह अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से भी कई बार चर्चा कर चुकी हैं। निर्देशक महेश भट्ट अपनी बिटिया के इस विचार से सहमत बताए जाते हैं, हर झंडी सिर्फ रणबीर कपूर की मिलना बाकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed