{"_id":"5d0f5d178ebc3e635065196b","slug":"alia-bhatt-speak-on-relationship-with-ranbir-kapoor-said-i-am-walking-on-clouds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर के साथ रिश्ते पर फिर बोलीं आलिया, कहा- 'किसी की नजर न लगे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर के साथ रिश्ते पर फिर बोलीं आलिया, कहा- 'किसी की नजर न लगे'
Sun, 23 Jun 2019 04:40 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 23 Jun 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गलियारे में इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की काफी चर्चा है। इन दोनों को पार्टी और इवेंट में अक्सर साथ देखा जाता है। इस वजह से मीडिया में दोनों के रिश्ते की खबरें हैं। आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड लेते हुए स्टेज पर ही रणबीर कपूर को आई लव यू तक बोल दिया था। इसके बाद से ऐसे चर्चा सुनने को मिलने लगी कि आलिया भट्ट ने रणबीर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
इस बीच अब आलिया भट्ट ने एक बार फिर से रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में आलिया भट्ट ने बॉम्बे टाइम्स को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान आलिया ने अपनी निजी जिंदगी के अलावा रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर ढेर सारी बात की और कई खुलासे भी किए हैं।
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बोला है- 'नहीं हमारा रिलेशनशिप नहीं बल्कि दोस्ती है। ये बात मैं ईमानदारी से बोल रही हूं। फिलहाल मैं आसमान पर चल रही हूं। रणबीर के बारे में बाते करते हुए आलिया ने कहा कि, 'सबसे अच्छी बात ये है कि हम दो लोग हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को जी रहे हैं। वो (रणबीर कपूर) अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और मैं भी। इस वजह से आप हमें लगातार साथ में देखेंगे, यही एक सहज रिश्ते की निशानी है,नजर ना लगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor alia bhatt
- फोटो : file photo
इसके अलावा आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को लेकर और भी कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि जब वह बुरी स्थिति में होती हैं और कुछ ठीक से सोच-समझ नहीं पाती हैं तो रणबीर कपूर कैसे उन्हें समझाते हैं। आलिया ने इंटरव्यू में रणबीर को लेकर और भी कई बातें कहीं।
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt
- फोटो : social media
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग वाराणसी में खत्म की है। फिल्म ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी रहे हैं। इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका होंगे। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।