सब्सक्राइब करें

Darlings: आलिया भट्ट ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा 'डार्लिंग्स' का टीजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Jul 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Starrer Darlings Teaser out Tommorow, Movie will Release on Netflix
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों खासी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान करके फैंस को खुश कर दिया था। वहीं, अब आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक ऐसी जानकारी साझा की है जिससे उनके फैंस की खुशी डबल हो सकती है। आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट के जरिए बताया है कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'डार्लिंग्स' का टीजर कब रिलीज होने वाला है।

Alia Bhatt Starrer Darlings Teaser out Tommorow, Movie will Release on Netflix
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन आएगा टीजर

आलिया ने सोमवार को अपने फैंस संग सोशल मीडिया पर एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है। यह वीडियो क्लिप उनकी अपकमिंग फिल्म 'डार्लिंग्स' से जुड़ा हुआ है। इस क्लिप के साथ आलिया ने बताया है कि इसका टीजर कल यानी मंगलवार को रिलीज किया जाएगा। आलिया ने लिखा, 'थोड़ा डार्क थोड़ा कॉमेडी...डार्लिंग्स का टीजर कल आ रहा है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

Alia Bhatt Starrer Darlings Teaser out Tommorow, Movie will Release on Netflix
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

लोग जमकर कर रहे कमेंट
आलिया के इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। फैंस जमकर अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। इस क्लिप पर एक फैन ने लिखा, 'कल तक का इंतजार नहीं कर सकती।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं चीख रही हूं...और इंतजार नहीं कर सकती...लव यू डार्लिंग्स।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर एक्ट्रेस की पोस्ट पर हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Starrer Darlings Teaser out Tommorow, Movie will Release on Netflix
फिल्म डार्लिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में आलिया के अलावा विजय वर्मा, शेफाली शाह, रोशन मैथ्यू भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म से आलिया निर्माता के रुप में भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। आलिया ने फिल्म का निर्माण गौरी खान और गौरव वर्मा के साथ मिलकर किया है। इसके अलावा आलिया जल्द ही अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म 9 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed