{"_id":"62c2f03d97e7ab3b6d792fc1","slug":"tv-actor-dheeraj-dhoopar-vinny-arora-baby-shower-party-photos-viral-with-sanaya-irani-and-ridhi-dogra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dheeraj Dhoopar: विन्नी अरोड़ा के बेबी शॉवर में टीवी सितारों ने जमाई महफिल, पति धीरज धूपर ने दोस्तों संग ऐसे की मस्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dheeraj Dhoopar: विन्नी अरोड़ा के बेबी शॉवर में टीवी सितारों ने जमाई महफिल, पति धीरज धूपर ने दोस्तों संग ऐसे की मस्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 04 Jul 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विन्नी अरोड़ा धूपर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीरियल कुंडली भाग्य के अभिनेता धीरज धूपर भले ही शो को अलविदा कह चुके हों, लेकिन इन दिनों वह सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल धीरज धूपर की पत्नी विन्नी धूपर प्रेग्नेंट हैं और वह बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। ऐसे में धीरज की पत्नी विन्नी के लिए घर पर बेबी शॉवर का आयोजन किया गया था। इसमें टीवी जगत के कई सितारे शामिल हुए थे। धीरज और विन्नी धूपर ने भी इस पार्टी में खूब मजे किए।
2 of 4
विन्नी अरोड़ा धूपर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विन्नी ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शावर की खूब सारी तस्वीरें अपलोड की हैं। इन तस्वीरों में सभी को खूब मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। विन्नी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- बेबी धूपर के अंकल और आंटी के साथ ये सबसे प्यारा संडे था...ये लोग बेबी शॉवर का हिस्सा नहीं बन सके, इसलिए हमने इसको इनके घर लाने का फैसला किया। हमें बहुत खुशी हुई और कल के लिए सभी को थैंक्यू।
3 of 4
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा
- फोटो : Instagram
तस्वीरें देखने से पता चलता है कि धीरज धूपर और विन्नी धूपर दोनों ने अपने दोस्तों के साथ खूब मजे किए हैं। दोनों फोटोज में खूब पोज दे रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं। टीवी के मोस्ट लविंग कपल सनाया ईरानी और मोहित सहगल भी धीरज धूपर की इस खुशी में शामिल हुए। टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी बेबी शॉवर का हिस्सा बनीं।
सोशल मीडिया पर धीरज धूपर और उनकी पत्नी की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। फोटोज में विन्नी का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। फैंस भी बहुत जल्द विन्नी के मां बनने का इंतजार कर रहे हैं। विन्नी के बेबी शाॉवर में सितारों ने जमकर मस्ती की है। कुछ समय पहले ही धीरज ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। थोड़े ही दिन पहले वह शूटिंग करके शिमला से वापस आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।