बॉलीवुड की रंगीन और चकाचौंध भरी दुनिया में हर पल कुछ नया होता रहता है, जिसे हर कोई जानने के लिए उत्सुक रहता है। बॉलीवुड सितारों की फैन फॉलोइंग इतनी लंबी होती है कि उनकी छोटी से छोटी खबर वायरल हो जाती हैं और जब बात सेलेब्स की तस्वीरों की हो तब उनके फैंस उन्हें देखने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। अपने फैंस की इस चाहत को पूरा करने के लिए उनके पसंदीदा सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपडेट करते रहते हैं। तो ग्लैमर की इस दुनिया से आज हम आपके लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या आखिर क्या अपडेट दिया है-
Photos Of The Day: शॉर्ट ड्रेस में सोनाक्षी का कातिलाना अंदाज और मौनी रॉय का नो मेकअप लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण
अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी अदाओं से भी सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री 'दीपिका पादुकोण' सबके दिलों पर राज करती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेटेस्ट फोटोज में दीपिका का देसी लुक नजर आ रहा है। अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ दीपिका इन तस्वीरों में लाल रंग का कुर्ता और गोल्डन पैंट पहने दिखाई दे रही हैं। एक बार फिर दीपिका का यह नो मेकअप लुक सभी को पसंद आ रहा है।
सोनाक्षी सिंहा
बॉलीवुड की असली सोना यानी सोनाक्षी सिंहा प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इन सबके बीच भी उन्होंने अपनी ग्लैमरस अंदाज कायम रखा है। लेटेस्ट तस्वीरों में सोना सिल्वर की शिमरी शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। खुले बाल और चमकीले गोल्डन बैकग्राउंड में सोनाक्षी का एक अलग ही रूप दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों में सोनाक्षी का कातिलाना अंदाज नजर आ रहा है।
कृति सेनन
अपने स्टनिंग लुक्स से सबको प्रभावित करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन भी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में कृति मिस इंडिया पेजेंट के फिनाले में पहुंची थीं, जहां उनके फैशन सेंस ने बहुत सुर्खियां बटोरीं। साझा की गई तस्वीरों में कृति ब्लैक एंड व्हाइट कलर के हैल बॉटम स्टाइल आउटफिट में उनका एलीगेंट लुक नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में कृति खूबसूरत लगने के साथ ही बहुत स्टाइलिश भी लग रही हैं।
A post shared by Kriti (@kritisanon)
मौनी रॉय
एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी सिजलिंग तस्वीरों से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह अपने हर लुक से स्टाइल गोल सेट करती नजर आती हैं। अपनी शादी के बाद से ही वह कहीं न कहीं घूमती फिरती नजर आती हैं, अब हाल ही में अभिनेत्री ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल की सैर की। लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस का लखनवी कढ़ाई का कुर्ता और पैंट पहने नो मेकअप लुक नजर आ रहा है।