फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry Day 3 BO Collection: रविवार के अंतिम आंकड़ों में दिखा ‘रॉकेट्री’ का दबदबा, ‘विक्रम’ व ‘बीस्ट’ से आगे

Mon, 04 Jul 2022 06:33 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Rocketry Box Office Collection Day 3 showing upward trend first weekend  beats Vikram and Beast in Hindi
आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री ने हिंदी पट्टी में विक्रम और बीस्ट को छोड़ा पीछे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों हिंदी फिल्मों की तुलना में निर्माता, निर्देशक और अभिनेता आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ का जादू धीरे धीरे दर्शकों पर असर करने लगा है। शुक्रवार को 1.73 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज हुई इस फिल्म ने शनिवार को शानदार उछाल लेने के बाद रविवार को भी अपने कलेक्शन को और बेहतर किया है। फिल्म की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर फिल्म को मिल रही तारीफों के चलते पूरे सप्ताहांत बढ़ती रही। आर माधवन की इस फिल्म के सिर्फ हिंदी संस्करण की कमाई की बात करें तो इसने तमिल के दो दिग्गज सितारों कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम’ और विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ से बेहतर कमाई पहले सप्ताहांत पर की है।

Rocketry Box Office Collection Day 3 showing upward trend first weekend  beats Vikram and Beast in Hindi
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

छह साल बाद माधवन की हिंदी फिल्म तमिल सिनेमा से हिंदी फिल्मों में आए अभिनेता आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’ तमिल के अलावा हिंदी और मलयालम में भी रिलीज हुई है। माधवन की सोलो लीड वाली पिछली फिल्म जो हिंदी में रिलीज हुई वह थी साल 2016 में आई फिल्म ‘साला खड़ूस’। इसके बाद वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘जीरो’ में एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर  आए। फिल्म ‘साला खड़ूस’ के बाद रिलीज हुई उनकी तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ सुपरहिट रही और अब इसके हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान काम कर रहे हैं। इस बीच रिलीज हुईं फिल्मों में तेलुगू में बनी उनकी फिल्म ‘सव्यसाची’, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई ‘निशब्दम’ और तमिल में रिलीज हुई फिल्म ‘मारा’ को भी पसंद किया गया।

Rocketry Box Office Collection Day 3 showing upward trend first weekend  beats Vikram and Beast in Hindi
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले वीकएंड की शानदार क्लोजिंग फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ सोलो लीड हीरो के तौर पर हिंदी में रिलीज हुई माधवन की बीते छह साल में दूसरी फिल्म है। ये फिल्म जासूसी के झूठे आरोपों में गिरफ्तार हुए अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायण की कहानी कहती है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला जी स्टूडियोज द्वारा रिलीज की गई फिल्म ‘राष्ट्र कवच ओम’ से हुआ और बिना प्रचार के भी फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ ने पहले दिन से इस फिल्म पर बढ़त बनाए रखी। पहले सप्ताहांत में ‘राष्ट्र कवच ओम’ का कुल कलेक्शन करीब 4.91 करोड़ रुपये रहा वहीं फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ ने पहले सप्ताहांत में 8.36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry Box Office Collection Day 3 showing upward trend first weekend  beats Vikram and Beast in Hindi
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रविवार के कलेक्शन में भी रही आगे रविवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अंतिम आंकड़े आ चुके हैं और इनके मुताबिक फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ ने शुक्रवार और शनिवार के अपने आंकड़ों को और बेहतर करते हुए रविवार को 3.66 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन सभी भाषाई संस्करणों को मिलाकर किया है। फिल्म ने शनिवार के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 2.97 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को फिल्म ने तमिल में 1.37 करोड़ रुपये और हिंदी में 2.19 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, रविवार को ‘राष्ट्र कवच ओम’ का कलेक्शन शनिवार के कलेक्शन 1.70 करोड़ रुपये जितना ही रहने के आसार शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Rocketry Box Office Collection Day 3 showing upward trend first weekend  beats Vikram and Beast in Hindi
रॉकेट्री, राष्ट्र कवच ओम - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक का दिनवार कलेक्शन
शुक्रवार 1 जुलाई को रिलीज हुई दोनों फिल्म का दिनवार कलेक्शन अब तक इस प्रकार रहा है:
दिन                    रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट            राष्ट्र कवच ओम पहला शुक्रवार       रु. 1.73 करोड़                       रु. 1.51 करोड़ पहला शनिवार       रूं. 2.97 करोड़                      रु. 1.70 करोड़ पहला रविवार        रु. 3.66 करोड़                       रु. 1.71 करोड़ कुल                     रु. 8.36 करोड़                       रु. 4.92 करोड़
*अनंतिम आंकड़े
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed