फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehzada: कार्तिक का साथ पाकर लट्टू हैं कृति सेनन, हर जगह कर रहीं दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ

Mon, 04 Jul 2022 06:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Jul 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
Mimi actress Kriti Sanon is so excited on working with Bhool Bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan in Shehzada praises their great chemistry
कृति सेनन-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसके बाद उनके सितारे चमके हुए हैं। इतना ही नहीं, हिट फिल्म की गारंटी माने जा रहे कार्तिक आर्यन के साथ इस वक्त हर कोई काम करना चाह रहा है। जिसे भी मौका मिल रहा है, वह तारीफ करते नहीं थक रहा। ऐसा ही कुछ कृति सेनन का हाल है। यूं तो कृति सेनन ने बॉलीवुड में खुद एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म 'मिमी' में अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने दर्शकों के दिल में भी खास जगह बनाई है। मगर, वह इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर फूले नहीं समा रहीं। दरअसल इसमें वह कार्तिक के साथ नजर आएंगी। यही वजह है कि आजकल वह हर जगह कार्तिक के साथ अपनी ट्यूनिंग की तारीफ करती फिर रही हैं।

Mimi actress Kriti Sanon is so excited on working with Bhool Bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan in Shehzada praises their great chemistry
लुका छिपी - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक और कृति इससे पहले वर्ष 2019 में आई फिल्म 'लुका छिपी' में साथ काम कर चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आई थी। अब एक बार फिर इन्हें पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। हाल ही में कृति ने कार्तिक आर्यन को लेकर बातचीत की। मीडिया बातचीत के दौरान जब कृति से पूछा गया कि 'शहजादा' में कार्तिक के साथ काम करने को लेकर वह कितनी उत्सुक हैं? इस पर कृति ने कहा, 'उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है।' उन्होंने कहा उन दोनों के बीच एक शानदार केमिस्ट्री है। इसलिए, 'लुका छिपी' के बाद एक बार फिर साथ आना मजेदार है। कृति ने कहा कि कार्तिक आर्यन में गजब की ऊर्जा है और सेट पर भी वह हमेशा खूब मजाक करते नजर आते हैं।
Mimi actress Kriti Sanon is so excited on working with Bhool Bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan in Shehzada praises their great chemistry
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

काम की बात करें तो कृति सेनन आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आईं थीं। इस वक्त उनके पास कई दिलचस्प फिल्में हैं। 'शहजादा' के अलावा वह वरुण धवन के साथ 'भेड़िया' में नजर आएंगी। इसके साथ ही उनके पास पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' भी है, जिसमें कृति प्रभास के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mimi actress Kriti Sanon is so excited on working with Bhool Bhulaiyaa 2 actor Kartik Aaryan in Shehzada praises their great chemistry
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। कमाई के मामले में इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 230 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है। ओटीटी पर भी यह नंबर वन चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि 'शहजादा' में वह क्या कमाल करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed