फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jee Le Zara Shelved: प्रियंका पर भारी पड़ा आलिया का आभामंडल, अगले दो साल नहीं बनेगी ‘जी ले जरा’

Mon, 03 Jul 2023 11:35 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 03 Jul 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt starrer film Jee Le Zara will not be made for the next two years priyanka chopra farhan akhtar
आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने का सीधा असर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की अगली हिंदी फिल्म ‘जी ले जरा’ पर पड़ा है। फिल्म से प्रियंका चोपड़ा की छुट्टी हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ काम रही कैटरीना कैफ की ब्रांड वैल्यू के तेजी से नीचे आने से भी इस फिल्म को लेकर अब दर्शकों में ज्यादा रुचि नहीं है। ले देकर फिल्म की लीड हीरोइन आलिया भट्ट की इस फिल्म का अब इकलौता दमकता चेहरा हैं और आलिया के करीबी सूत्रों की मानें तो फिल्म ‘जी ले जरा’ उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल नहीं है। और, ये खबर अमर उजाला ने 18 मई को ही ब्रेक कर दी थी।

alia bhatt starrer film Jee Le Zara will not be made for the next two years priyanka chopra farhan akhtar
सिटाडेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रियंका चोपड़ा को रूसो ब्रदर्स के साथ बनी अपनी अंतर्राष्ट्रीय वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर काफी उम्मीदें रही हैं। लेकिन ये सीरीज रिलीज होने के दिन से लगातार सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हो रही है। सीरीज की दर्शक संख्या पहले दो एपिसोड में फिर भी ठीक ठाक रही लेकिन इसके बाद के दो शुक्रवारों को रिलीज हुए सीरीज के तीसरे और चौथे एपिसोड की दर्शक संख्या तेजी से नीचे गिरी है। इस बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई प्रियंका की फिल्म ‘लव अगेन’ भी फ्लॉप हो गई है।


इसे भी पढ़ें- Gadar 2: सनी देओल-अमीषा पटेल की 'गदर 2' में हुई नाना पाटेकर की एंट्री, यह काम करते आएंगे नजर
 
alia bhatt starrer film Jee Le Zara will not be made for the next two years priyanka chopra farhan akhtar
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उधर, कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की रिपोर्ट भी बहुत अच्छी नहीं है। हालांकि फिल्म में उनके साथ दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति लीड रोल कर रहे हैं लेकिन फिल्म की रिलीज पिछले साल से अब तक दो बार टल चुकी है। इसकी वजह यही बताई जा रही है कि फिल्म की निर्माता कंपनी टिप्स इस फिल्म को रिलीज करने के लिए कोई ऐसी तारीख तलाश रही है जब टिकट खिड़की पर फिल्म का कारोबार बेहतर रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt starrer film Jee Le Zara will not be made for the next two years priyanka chopra farhan akhtar
जी ले जरा, फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की तीन में से दो हीरोइनों का बाजार डगमगाने का सीधा असर फिल्म ‘जी ले जरा’ पर पड़ा है। प्रियंका चोपड़ा भले कहती हों कि उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है जबकि हकीकत ये है कि फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उनके करीबी बताते हैं कि वह फिलहाल आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म के अलावा ‘डॉन 3’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। आलिया भट्ट के पास फिलहाल अगले साल तक कोई डेट नहीं हैं और बिना आलिया के फरहान ये फिल्म बनाना भी नहीं चाहते। सूत्र बताते हैं कि आलिया ने इस फिल्म के लिए रोकी अपनी तारीखें नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दे दी हैं।

विज्ञापन
alia bhatt starrer film Jee Le Zara will not be made for the next two years priyanka chopra farhan akhtar
टल गई जी ले जरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया भट्ट की रणवीर सिंह के साथ अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होने वाला है। और, इसके बाद आलिया अपनी नई फिल्मों का आधिकारिक एलान भी जल्द ही कर सकती हैं। फिल्म ‘जी ले जरा’ की कास्टिंग को लेकर अपनी असहजता आलिया ने फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर को ‘सिटाडेल’ की रिलीज के तुरंत बाद बता दी थीं और तभी ये तय हो गया था कि ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली जाएगी। हालांकि, फिल्म को बंद करने का कोई आधिकारिक एलान अब तक नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed