फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गंगूबाई काठियावाड़ी' के सेट पर पहुंचीं आलिया, कंगना ने भी शुरू की अपनी फिल्म के लिए रिहर्सल

Wed, 30 Sep 2020 12:24 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 30 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Started Shooting Of Gangubai Kathiawadi and Kangana Started Shoot For Thalaivi
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दुनिया की मौजूदा हालत को ही सामान्य स्थिति समझते हुए फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भी अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग शुरू कर ली है। अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना संजय काफी लंबे समय से बना रहे थे लेकिन अब जाकर वह अपनी इस योजना में सफल हो पाए हैं। वैसे इस फिल्म की शूटिंग अब तक खत्म हो चुकी होती और फिल्म भी रिलीज हो जाती लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण सभी फिल्मों की तरह इस फिल्म की शूटिंग भी प्रभावित हुई।

Alia Bhatt Started Shooting Of Gangubai Kathiawadi and Kangana Started Shoot For Thalaivi
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Instagram

निर्माताओं पर तो इस फिल्म को लेकर इतना दबाव था कि वह इसके बने हुए सेट को भी तोड़ने के लिए तैयार थे। उन्हें लग रहा था कि आने वाले मानसून में कहीं ऐसा न हो कि फिल्म के सेट को ढहाना पड़ जाए! हालांकि, उन्होंने थोड़ा धैर्य और संयम से काम लिया और बरसात के दिनों में त्रिपाल से उस सेट को ढक दिया। कुछ ही समय पहले यह सेट फिर से तैयार किया गया और अब संजय ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि शूटिंग के दौरान निर्माताओं ने स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा है। सेट पर मौजूद सभी लोग मास्क पहनकर रहते हैं और हर घंटे सैनिटाइजर का छिड़काव भी होता रहता है।

Alia Bhatt Started Shooting Of Gangubai Kathiawadi and Kangana Started Shoot For Thalaivi
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

इधर, पूरे लॉकडाउन भर और अब तक सुर्खियों में छाई रही अभिनेत्री कंगना रणौत भी अपनी अगली फिल्म 'थलाइवी' के लिए एक गीत की रिहर्सल करने में लग गई हैं। इस गीत को कोरियोग्राफ करने वाले प्रसन्ना बाबू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके इसकी जानकारी दी है। कंगना इस फिल्म में तमिलनाडु की पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर जारी की गई पोस्ट के फोटो में देखा जा सकता है कि कंगना भी लंबे समय बाद काम पर लौटने से काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Started Shooting Of Gangubai Kathiawadi and Kangana Started Shoot For Thalaivi
थलाइवी - फोटो : फाइल फोटो

कंगना की इस फिल्म का निर्देशन ए एल विजय कर रहे हैं और इसे लिखने का काम 'बाहुबली' और 'मणिकर्णिका' के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने किया है। वैसे यह फिल्म 26 जून 2020 में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुई रुकावट के कारण हो सकता है कि यह फिल्म अब अगले साल रिलीज हो। इस फिल्म के निर्माता पहले ही साफ कर चुके हैं कि यह फिल्म सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी और उसके बाद इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Alia Bhatt Started Shooting Of Gangubai Kathiawadi and Kangana Started Shoot For Thalaivi
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily

हालांकि, इस फिल्म को इतनी जल्दी पूरा करना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि सरकार की तरफ से जारी किए गए दिशा-निर्देशों के साथ इस फिल्म की शूटिंग को पूरा करना आसान नहीं है। दरअसल, फिल्म के क्लाइमेक्स में एक सीन है जिसमें एक जगह पर कम से कम तीन सौ से साढ़े तीन सौ लोगों को दिखाया जाना है। लेकिन, मौजूदा स्थिति में इतने लोगों को एक जगह पर इकट्ठा करना मुश्किल है। हो सकता है कि निर्माताओं को इसके लिए कोई दूसरा उपाय खोजना पड़े।

पढ़ें: AIIMS मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष बोले- 'सीबीआई को सौंप दी है रिपोर्ट, मीडिया अटकलों की पुष्टि नहीं करते'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed