फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया ने बर्थडे पर रणबीर के साथ शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- 'शादी का सीजन है और मैं...'

Fri, 15 Mar 2019 10:54 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt talk about her marriage with ranbir kapoor on her birthday
alia bhatt
आलिया भट्ट आज 26 साल की हो गई हैं । आलिया के पास फिल्मों की भरमार है । एक के बाद एक हिट फिल्में देकर आलिया इतनी कम उम्र में ही बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हीरोइनों में शामिल हो गई हैं । वहीं आलिया, रणबीर कपूर के साथ अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में हैं । 

 
alia bhatt talk about her marriage with ranbir kapoor on her birthday
alia bhatt
हर दूसरे दिन दोनों को साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है । इसके अलावा मीडिया में ये भी खबर है कि आलिया और रणबीर इस साल शादी कर सकते हैं । हालांकि आलिया और रणबीर इस बात को हमेशा से नकारते रहे हैं । फिर भी इन खबरों पर विराम लगाने में नाकाम हैं । अपने बर्थडे पर आलिया ने फिर से रणबीर से शादी को लेकर बयान दिया है ।



 
alia bhatt talk about her marriage with ranbir kapoor on her birthday
alia bhatt
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा, 'ये सब बेकार की बातें हैं । आपको ये समझना चाहिए कि पर्सनल चीजों को क्यों पर्सनल रखा जाता है । एक ही पल में आप लोग कुछ भी कह देते हैं । मेरी शादी को लेकर कोई ना कोई खबर आती ही रहती है । मैं फैंस से मिलती हूं तो वो भी मुझसे यही सवाल पूछते हैं ।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt talk about her marriage with ranbir kapoor on her birthday
ranbir kapoor alia bhatt
'वो लोग सोचते हैं कि शादी का सीजन चल रहा है तो मैं भी शादी कर लूं । लेकिन शादी का ख्याल अभी तक मेरे दिमाग में भी नहीं आया है । मेरे प्लान में अभी शादी शामिल नहीं है । मुझे अभी बहुत काम करना है । ऐसा नहीं है कि शादी के बाद मैं काम नहीं कर पाऊंगी लेकिन अभी मेरे पास बहुत काम है ।'
विज्ञापन
alia bhatt talk about her marriage with ranbir kapoor on her birthday
ranbir kapoor alia bhatt
आलिया ने कहा कि उनका फोकस अभी सिर्फ काम पर है । आलिया की पिछली फिल्म 'गली ब्वॉय' थी । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है । आलिया ने इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ काम किया था । बता दें कि आलिया ने अपना बर्थडे परिवार और रणबीर कपूर के साथ अपने फ्लैट पर मनाया ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed