अंबानी खानदान में शादी हो और बॉलीवुड स्टार्स न पहुंचे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस बार भी इस शाही शादी में स्टार्स ने रौनक बढ़ाई। खास बात यह है कि आकाश अंबानी की शादी कुछ वो स्टार्स पहुंचे जिनकी शादी की चर्चाए जोरों पर है तो कुछ ऐसे जिनकी शादी कई साल पहले हो चुकी है। तो चलिए हम आपको आकाश अंबानी की शादी में पहुंचे उन लव बर्ड और शादीशुदा जोड़ों के बारे में बताते हैं जो इस रॉयल शादी का हिस्सा बनें।
अंबानी की शादी में पहुंचे बॉलीवुड के 3 लव बर्ड और 2 कपल, एक की तो जल्द होने वाली है वेडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
आकाश अंबानी की शादी में लव बर्ड आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहुंचे थे। इस जोड़ी ने एक साथ तो मीडिया के सामने पोज नहीं दिए लेकिन अलग-अलग जरूर पहुंचे। इस खास मौके पर आलिया पीले रंग का खूबसूरत लहंगा पहने हुई थीं तो वहीं रणबीर मरून रंग की शेरवानी पहने हुए थे। खबरों की मानें तो यह कपल जल्द शादी कर सकता है।
टाइगर श्रॉफ-दिशा पटानी
टाइगर और दिशा भी इस शाही शादी का हिस्सा बनें। टाइगर और दिशा ने वेन्यू में एक साथ एंट्री की थी। दोनों ने बिंदास अंदाज में मीडिया के सामने पोज दिए। इन दोनों के अफेयर की खबरें काफी वक्त से आ रही हैं, हालांकि इस कपल ने कभी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।
राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी
आकाश अंबानी की शादी में उनके छोटे बेटे अनंत के साथ साथ उनकी खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी नजर आईं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। कहा जा रहा है का यह खास दोस्त अनंत की गर्लफ्रेंड हैं। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से लेकर शादी तक की जो तस्वीरें आई हैं उसमें राधिका नजर आ रही हैं।
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या रॉय
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन शाही शादी में पहुंचे थे। इन दोनों के साथ उनकी बेटी आराध्या भी इस खास समारोह का हिस्सा बनीं। इस मौके पर अभिषेक नारंगी रंग की शेरवानी पहने हुए थे, ऐश्वर्या गहरे नीले रंग का लहंगा वहीं आराध्या गुलाबी रंग का लहंगा पहनी हुई थीं।