{"_id":"6725082dba92fb998c041154","slug":"alia-bhatt-vedang-raina-in-jigra-flop-on-box-office-know-jigra-day-21-box-office-collection-2024-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jigra Day 21 Box Office Collection: 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरी 'जिगरा', इतना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jigra Day 21 Box Office Collection: 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरी 'जिगरा', इतना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:27 PM IST
सार
अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। रिलीज के 21वें दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरी नजर आई है। आइए आपको बताते हैं खस्ता हालात में फिल्म ने 21वें दिन कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लाप साबित हुई है। फिल्म की कमाई तीसरे हफ्ते के अंत के साथ 21वें दिन केवल दो लाख रुपये ही रही। फिल्म में आलिया भट्ट और वेदांग रैना नजर आ रहे हैं। फिल्म की असफलता की जिम्मेदारी निर्देशक वासन बाला पहले ही ले चुके हैं।
2 of 5
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
कुछ ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन चार करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसमें कुछ उछाल आया, जो कि छह करोड़ 55 लाख तक पहुंच गया। तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 70 प्रतिशत की गिरावट हुई और यह एक करोड़ 65 लाख के आंकड़े पर आ गई। पांचवें दिन 1.6 करोड़ रुपये, छठे दिन एक करोड़ 35 लाख रुपये, सातवें दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया। पहले हफ्ते के अंत के साथ ही फिल्म ने 22 करोड़ 45 लाख रुपये कमाए। इसके बाद से फिल्म की कमाई लगातार कम होने लगी
3 of 5
जिगरा
- फोटो : यूट्यूब
दूसरे हफ्ते में ऐसा रहा प्रदर्शन
‘जिगरा’ ने आठवें दिन 1.15 करोड़ रुपये, नौवें दिन 1.7 करोड़ रुपये, दसवें दिन यानी दूसरे वीकेंड पर 1.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ग्यारहवें दिन 68.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ बॉक्स ऑफिस से 60 लाख रुपये कमाए। बारहवें दिन 55 लाख रुपये, 13वें दिन 51 लाख रुपये, चौदहवें दिन 45 लाख रुपये कमाएं। दूसरे हफ्ते के अंत तक फिल्म ने छह करोड़ 85 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'जिगरा' ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
तीसरे हफ्ते में की इतने करोड़ की कमाई
15वें दिन फिल्म ने 40 लाख की रुपये की कमाई की, 16वें दिन इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 65 लाख रुपये जोड़े, 17वें दिन भी फिल्म ने 65 लाख की कमाई की। 18वें दिन इसने 25 लाख रुपये कमाए। 19वें दिन भी 25 लाख की कमाई की 20वें दिन फिल्म ने फिर 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में फिल्म में दो करोड़ 65 लाख रुपये कमाए। इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 31 करोड़ 95 लाख रुपये हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
चर्चा में रही आलिया भट्ट की 'जिगरा'
आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'जिगरा' को प्रशंसकों का प्यार मिला है। इस फिल्म पर दिव्या खोसला कुमार ने कहानी की चोरी का आरोप भी लगाया, ये मामला काफी सुर्खियों में रहा। फिल्म में भाई-बहन के स्ट्रगल की कहानी दर्शकों को खास नहीं भायी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी हुई नजर आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।