बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी स्कूल फ्रेंड मेघना गोयल की प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुईं।उन्होंने अपनी सहेली की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में घर के भीतर हो रही हल्दी समारोह की झलक दिखाई गई है, जिसमें आलिया भट्ट भी अन्य लोगों के साथ शामिल हैं। अपनी फ्रेंड के हल्दी फंक्शन में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने व्हाइट डिजाइन वाली येलो ड्रेस पहनी हुई थी। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी पहन रखी है और उनके बाल खुले हुए हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट मुस्कराते हुए अपने दोस्तों के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं।
Alia Bhatt: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शेयर कीं अपनी बेस्ट फ्रेंड की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें, दोस्तों के साथ मुस्कराते हुए खिंचवाई फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सहेली मेघना की एक एकल तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है, मेरी प्यारी लड़की। इसके साथ ही आलिया ने दिल वाला इमोजी भी बनाया है। इन समारोह में आलिया भट्ट के अलावा, देविका आडवाणी, तान्या साहा गुप्ता, रिया चटर्जी, आकांक्षा रंजन कपूर, कृपा मेहता और दिशा खतवानी भी शामिल हुई थीं।
तस्वीरों में आकांक्षा सफेद सूट में दिख रही हैं और बाकी सभी लोगों ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है। पिछले हफ्ते आलिया भट्ट अपनी फ्रेंड मेघना की ओपन-एयर बैचलरेट पार्टी में भी शामिल हुई थीं। उनके साथ आकांक्षा और अनुष्का रंजन भी पार्टी में शामिल हुए थे।
यह आयोजन एक बगीचे में हुआ था। जहां एक विशाल खाने की मेज भी थी और उस तक जाने वाला रास्ता कालीनों से ढका हुआ था। एक वीडियो क्लिप में आलिया दोस्तों के साथ डांस करते हुए भी दिख रही थीं।
इससे पहले देविका ने आलिया भट्ट और मेघना के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की थीं। तीनों को एक स्विमिंग पूल के अंदर एन्जॉय करते देखा गया। आलिया ने पर्पल बिकिनी पहनी थी और जूड़ा बांध रखा था। देविका ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, लिटिल मरमेड्स। आलिया अपनी फिल्मों आरआरआर और ब्रह्मास्त्र के प्रचार में व्यस्त हैं। ब्रह्मास्त्र फिल्म में आलिया भट्ट अभिनेता रणबीर कपूर के साथ दिखेंगी।
A post shared by Devika Advani Thangkhiew Jain (@devika.advani)