फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अल्का याग्निक के लिए राज कपूर ने इसलिए लिखी थी चिट्ठी, रणधीर कपूर के सामने गायिका ने किया खुलासा

Fri, 25 Sep 2020 06:24 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 25 Sep 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
Alka Yagnik reveal to Randhir Kapoor at Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs set how Raj Kapoor war support her in career
अल्का याग्निक,रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ में अमोल पालेकर और अन्नू कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों के साथ 80 का दशक सेलिब्रेट करने के बाद अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक और मशहूर एक्टर रणधीर कपूर के साथ वही क्लासिक दौर जारी रहेगा। आने वाले एपिसोड में जहां कंटेस्टेंट्स अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगे, वहीं रणधीर कपूर भी कुछ दिलचस्प राज़ खोलेंगे। वीकएंड के एपीसोड्स की शूटिंग के दौरान उनके साथ जज अल्का याग्निक भी शामिल हो गईं, जिनकी एक पुरानी याद पर सभी को बहुत आश्चर्य हुआ।

Alka Yagnik reveal to Randhir Kapoor at Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs set how Raj Kapoor war support her in career
अल्का याग्निक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो के ताजे एपीसोड की शूटिंग के दौरान जब सई जोशी और तनिष्का सरकार ने बड़ी खूबसूरती से राज कपूर की फिल्मों के गाने गाए, तो इसे सुनकर अल्का याग्निक को वो दौर याद आ गया, जब राज कपूर ने उनका करियर स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस बारे में बताते हुए अल्का याग्निक ने कहा, “मैंने कभी राज कपूर जी द्वारा निर्देशित किसी भी फिल्म में कोई गाना नहीं गाया, लेकिन उनके साथ एक छोटा-सा कनेक्शन है, जिसने मेरी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Alka Yagnik reveal to Randhir Kapoor at Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs set how Raj Kapoor war support her in career
राज कपूर - फोटो : file photo

अल्का याग्निक बताती हैं, ‘जब मैं 8-9 साल की थी, तब आर.के. फिल्म्स के डिस्ट्रीब्यूटर अशोक देसाई ने मुझे कोलकाता के एक कार्यक्रम में सुना था। तब उन्होंने मुंबई में राज कपूर से मिलने के लिए मुझे एक लेटर दिया था। अपनी छुट्टियों के दौरान जब हम आर के स्टूडियो गए तो वहां राज कपूर जी को मेरा गाना सुनकर बड़ा आश्चर्य हुआ और उन्होंने मुझे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जी के लिए एक लेटर दिया, जो उस समय गाने बना रहे थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Alka Yagnik reveal to Randhir Kapoor at Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs set how Raj Kapoor war support her in career
अल्का याग्निक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की मशहूर संगीतकार जोड़ी के बारे में अल्का ने शूटिंग के दौरान कहा, ‘हालांकि उस समय लक्ष्मी-प्यारे जी बहुत व्यस्त थे और उनके पास वक्त नहीं था तो उन्होंने सिर्फ राज कपूर जी की सिफारिश पर मेरा गाना सुना। इसके बाद मैंने उनके साथ कई प्रोजेक्ट्स किए। राज कपूर जी के साथ यह कनेक्शन मैं कभी नहीं भूल सकती। बाद में मुझे उनकी पोतियों के लिए गाने का सौभाग्य भी मिला।’

विज्ञापन
Alka Yagnik reveal to Randhir Kapoor at Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs set how Raj Kapoor war support her in career
रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस एपिसोड के दौरान ऋषि कपूर को समर्पित जजों और कंटेस्टेंट्स के स्पेशल ट्रिब्यूट से रणधीर कपूर काफी भावुक हो गए। इस दौरान तनिष्का सरकार ने ‘डफली वाले’ गाने पर एक शानदार परफार्मेंस शूट की। वहीं ‘है अगर दुश्मन’ गाने पर ज़ैद अली की परफॉर्मेंस ने शूटिंग पर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

पढ़ें: ग्राउंड डांसर के तौर पर मौनी रॉय ने शुरू किया था करियर, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed