फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग्स मामले में 50 बॉलीवुड हस्तियां रडार पर, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तक पहुंची NCB की आंच

Fri, 25 Sep 2020 05:15 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 25 Sep 2020 05:15 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case NCB Summons to Karan Johar Dharma Productions Executive Producer Kshitij Ravi Prasad in Drug Case
करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/karanjohar

बॉलीवुड में ड्रग सिंडिकेट की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के बड़े डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद को समन भेजकर शुक्रवार को 11 बजे एनसीबी ऑफिस तलब किया है। वहीं, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शनिवार, उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश और रकुलप्रीत से भी शुक्रवार को पूछताछ होगी। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की करीब 50 हस्तियां एनसीबी की रडार पर हैं।

Sushant Singh Rajput death case NCB Summons to Karan Johar Dharma Productions Executive Producer Kshitij Ravi Prasad in Drug Case
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रही नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग पेडलरों से पूछताछ के बाद बॉलीवुड में ड्रग सिंडिकेट से जुड़े करीब 50 सेलिब्रिटी की सूची तैयार की है। इसी कड़ी में एनसीपी की जांच की आंच फिल्म निर्माता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन कंपनी तक पहुंची है। बताया जा रहा है कि क्षितिज प्रसाद को ड्रग पेडलर अनुज केशवानी से पूछताछ के बाद समन भेजा गया है। 

Sushant Singh Rajput death case NCB Summons to Karan Johar Dharma Productions Executive Producer Kshitij Ravi Prasad in Drug Case
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्षितिज के बाद कई बड़ी हस्तियां भी एनसीपी के निशाने पर है जिनसे पूछताछ की जाएगी। एनसीबी सूत्रों के अनुसार दीपिका, करिश्मा और रकुलप्रीत से अलग-अलग पूछताछ के लिए एनसीबी की टीम ने प्रश्नों की सूची भी तैयार कर ली है। दीपिका और करिश्मा को आमन-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case NCB Summons to Karan Johar Dharma Productions Executive Producer Kshitij Ravi Prasad in Drug Case
सारा अली खान - फोटो : instagram: saraalikhan95

दूसरी ओर, अभिनेत्री सारा अली खान भी मुंबई पहुंच गई हैं। उनसे शनिवार को पूछताछ होनी है। जबकि दीपिका पादुकोण और करिश्मा प्रकाश के देर रात गोवा से मुंबई पहुंची है। बताया जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने ही दीपिका, सारा अली और रकुलप्रीत का नाम लिया है जिसके बाद उन्हें तलब किया गया है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case NCB Summons to Karan Johar Dharma Productions Executive Producer Kshitij Ravi Prasad in Drug Case
श्रुति मोदी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : पीटीआई, facebook/sushantsinghrajput

श्रुति मोदी, सिमोन खंबाटा से पांच घटे पूछताछ
एनसीबी ने सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा से करीब पांच घंटे पूछताछ की है। इस दौरान उनसे ड्रग कनेक्शन के बारे में कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई। चर्चा है कि इस पूछताछ में कई नए नाम सामने आए हैं लेकिन इन्होंने क्या राज उगला है, इस बारे में एनसीबी ने कोई खुलासा नहीं किया है।

पढ़ें: इन सितारों के भाई-बहन कभी नजर नहीं आए फिल्मों में, लाइमलाइट से भी रहते हैं दूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed