बॉलीवुड सितारों की थ्रोबैक तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लॉकडाउन में जब सभी घर पर ही हैं तो ऐसे में सितारे ज्यादातर पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। मशहूर गायिका अलका याग्निक ने भी ऐसा ही एक पोस्ट शेयर किया है।
मशहूर गायिका ने शेयर की किशोर कुमार के साथ थ्रोबैक तस्वीर, सोनू निगम ने बताई असली कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलका याग्निक ने जो थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है उसमें वो किशोर कुमार के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही गायिका सपना मुखर्जी और साधना सरगम भी हैं। तस्वीर में किशोर कुमार अरेबियन ड्रेस में बैठे हुए हैं। वहीं तीनों गायिकाएं किशोर कुमार के पीछे खड़ी हैं।
तस्वीर के साथ अलका याग्निक ने कैप्शन में लिखा- 'मेरे हमेशा के पसंदीदा किशोर दा के साथ यादगार और मजेदार पल। यहां उन्होंने अरेबियन ड्रेस पहनी है। हमेशा की तरह अलग करते हुए। उनके साथ गाना गाकर और वक्त बिताकर खुद को धन्य समझती हूं। लव यू हमेशा किशोर दा।'
A post shared by Alka Yagnik (@therealalkayagnik) on
अलका याग्निक के बाद सोनू ने भी यही तस्वीर शेयर की और तस्वीर के पीछे का किस्सा बताया है। सोनू निगम ने लिखा, 'अलका याग्निक जी ने मुझे एक यादगार तस्वीर भेजी है। तस्वीर मस्कट में ली गई थी। यहां तीनों किशोर कुमार जी के साथ गई थीं। किशोर कुमार जी एक अरब व्यक्ति की तरह कपड़े पहनना चाहते थे और अलका जी, सपना मुखर्जी जी और साधना सरगम जी को उनकी दासियों के रूप में देखना चाहते थे। मुझे ये तस्वीर भेजने के लिए अलका जी आपका धन्यवाद।'
A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो 90 के दशक की मशहूर गायिका अलका याग्निक की आवाज फिल्मों में कम ही सुनाई देती है। हालांकि अलका याग्निक टीवी पर काफी सक्रिय हैं और वो सिंगिंग रियलिटी शोज जज करती नजर आती हैं।
क्या अथिया शेट्टी और केएल राहुल के रिश्ते में आई दरार? तस्वीर देख फैंस ने पूछे ये सवाल