फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोबारा रामायण देख रामानंद सागर के 'लक्ष्मण' ने साझा किए किस्से, कहा- जहां इसकी शूटिंग हुई थी वहां कोई नहीं...

Wed, 06 May 2020 09:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 06 May 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Ramayan On Starplus Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Shooting Experience For the First Day Ramanand Sagar Ramayan
लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर अपना जलवा बिखेरने के बाद रामानंद सागर का प्रतिष्ठित धारावाहिक 'रामायण' (Ramayan) अब स्टार प्लस की शोभा बढ़ा रहा है। शो में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करके अपना शूटिंग अनुभव फैन्स के साथ साझा कर रहे हैं।

Ramayan On Starplus Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Shooting Experience For the First Day Ramanand Sagar Ramayan
राम लक्ष्मण - फोटो : इंस्टाग्राम

लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी भी इसके पुनः प्रसारण को एन्जॉय कर रहे हैं। उन्होंने शूटिंग के अनुभवों से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में वह बता रहे हैं- इस शो की शूटिंग उमरगांव में हुई थी। शूटिंग लोकेशन के आसपास कुछ भी नहीं था। न तो इंसान न ही दुकानें। जब पहले दिन वह सेट पर पहुंचे तो उनके कॉस्टयूम और मुकुट फिट नहीं आ रहे थे। बाद में मेकअप आर्टिस्ट और कॉस्टयूम डिजाइनर्स ने उन्हें ठीक किया था।

Ramayan On Starplus Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Shooting Experience For the First Day Ramanand Sagar Ramayan
रामायण देखते सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील आगे बताते हैं पहले एपिसोड में जहां दशरथ संतान इच्छा का उपाय जानने के लिए एक ऋषि के पास जाते हैं। तब वे जिस जंगल में से होकर गुजरते हैं, वह एक खूबसूरत बीच था। ऐसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। सुनील लहरी का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan On Starplus Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Shooting Experience For the First Day Ramanand Sagar Ramayan
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

इस धारावाहिक ने दूरदर्शन पर ऑन एयर होते हुए टीआरपी के पिछले पांच साल पुराने सभी रिकार्डों को ध्वस्त कर दिया था। इस शो ने टीआरपी के मामले में कुछ ऐसे करतब कर दिखाए जो पिछले पांच सालों में किसी भी चैनल पर किसी भी धारावाहिक ने नहीं किए। अब जब रामायण दूरदर्शन पर खत्म हो चुका है तो फैंस अब स्टार प्लस पर दोबारा रामायण देख रहे हैं।

विज्ञापन
Ramayan On Starplus Sunil Lehri Aka Lakshman Shares Shooting Experience For the First Day Ramanand Sagar Ramayan
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'रामायण' का पहली बार प्रसारण 1987 में दूरदर्शन पर हुआ था। शो में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता और अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया है। सभी कलाकार इन दिनों खूब चर्चा में हैं। फैंस अपने इन चहेते कलाकारों के लिए सम्मान की मांग भी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed