{"_id":"674e76681e8ff38db0048edb","slug":"allu-arjun-and-rashmika-mandanna-starrer-pushpa-famous-dialogues-ahead-of-pushpa-2-release-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa: 'पुष्पा: द राइज' के ये बेहतरीन डायलॉग्स, जो दिला देंगे पुष्पाराज के खूंखार अंदाज की याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pushpa: 'पुष्पा: द राइज' के ये बेहतरीन डायलॉग्स, जो दिला देंगे पुष्पाराज के खूंखार अंदाज की याद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 03 Dec 2024 09:55 AM IST
सार
'पुष्पा' फिल्म के डायलॉग तो प्रशंसकों की खास पसंद बन चुके हैं। अब 'पुष्पा 2' यानी 'पुष्पा: द रूल' 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। सीक्वल के रिलीज से पहले हम आपको याद दिलाते हैं, 'पुष्पा' फिल्म के खास डायलॉग।
विज्ञापन
1 of 9
पुष्पा: द राइज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'पुष्पा: द राइज' फिल्म को प्रशंसकों ने बहुत प्यार दिया था। इस फिल्म के पहले पार्ट के बाद अब दर्शक सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। 5 दिसंबर को 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले आपको याद दिलाते हैं पुष्पा द राइज की। इस फिल्म को कहानी से ज्यादा डायलॉग्स को दर्शकों ने पसंद किया है। 'पुष्पा' फिल्म के डायलॉग तो जैसे प्रशंसकों कि जुबान पर ही हैं। इस फिल्म का सबसे खास और चर्चित डायलॉग है 'मैं झुकेगा नहीं साला'। फिल्म में कई अन्य डायलॉग भी हैं, जो सीक्वल फिल्म में भी प्रयोग किए गए हैं।
2 of 9
पुष्पा: द राइज
- फोटो : अमर उजाला
सबसे चर्चित डायलॉग है- 'पुष्पा पुष्पा राज...मैं झुकेगा नहीं साला' - ये डायलॉग पुष्पाराज फिल्म में कई बार बोलते हैं। डायलॉग के साथ उनके अंदाज को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया।
3 of 9
पुष्पा: द राइज
- फोटो : अमर उजाला
'इस दुनिया ने आपके हाथ में पिस्तौल दिया है और मेरे हाथ में कुल्हाड़ी' - ये डायलॉग पुष्पा ने पुलिस से तब कहा था, जब डीएसपी गोविंद, रेड्डी ब्रदर्स के ठिकाने पर छापा मारने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
पुष्पा: द राइज
- फोटो : अमर उजाला
'ब्रांड का ठप्पा आदमी के कपड़ों में नहीं होता..कैरेक्टर में होता है'- पुष्पा ने क्लाइमैक्स के वक्त एसपी भंवर सिंह शेखावत को बोला था। जब उसने अपनी शादी के दिन भंवर सिंह से, थाने में हुई अपनी बेइज्जती का बदला लिया था।
विज्ञापन
5 of 9
पुष्पा: द राइज
- फोटो : अमर उजाला
'पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फ्लॉवर नहीं, फायर है मैं' - ये डायलॉग पुष्पा गुंडों से कहता है, जब वो उसके खिलाफ चल रहे षडयंत्र का पता लगाकर उनके ही घर पर जाकर उन्हें धमकी देता है। फिल्म के सीक्वल में भी इन डायलॉग्स का इस्तेमाल किया गया है। अब वे कहते हैं कि फायर नहीं वाइल्ड फायर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।