लग्जरी लाइफस्टाइल: 100 करोड़ के आलीशान घर में रहते हैं अल्लू अर्जुन, देखें अंदर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लू अर्जुन के आलीशान घर को उनकी पत्नी स्नेहा की पसंद से सजाया गया है। घर का पूरा इंटीरियर आमिर और हमीदा ने तैयार किया है जिसमें हर एक चीज का ध्यान रखा गया है। अल्लू अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिसमें उनके खूबसूरत घर की झलक देखने को मिलती रहती है। इन वीडियोज में पता चलता है कि, अभिनेता के घर में एक बड़ा लॉन है जहां एक्टर के बच्चे खेलते हैं।
रॉयल लिविंग रूम
अल्लू अर्जुन ने एक बार अपने बेटे अयान की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अभिनेता के घर के लिविंग रूम की झलक साफ देखने को मिली थी। इस लिविंग रूम को ऑल व्हाइट टच दिया गया है। इस लिविंग रूम में लाइटिंग भी व्हाइट की गई है। इसके अलावा, अभिनेता ने अपनी वाइफ स्नेहा संग भी एक तस्वीर शेयर की थी, जिससे उनके लिविंग रूम की मिनिमालिस्टिक डेकोर देखने को मिला था।
किचन एरिया
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी के घर में एक खूबसूरत किचन भी है, जहां पर अभिनेता के लिए टॉप शेफ खाना बताने हैं। इस किचन को भी व्हाइट टच दिया गया है। इस किचन एरिया के पास डाइनिंग टेबल है, जो महरून कलर का है। यहां पर अभिनेता का पूरा परिवार खाने का लुत्फ उठाता है।
स्विमिंग पूल
इस आलीशान घर में एक स्विमिंग पूल भी है। यहां अल्लू अर्जुन अपने बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, इस स्विमिंग पूल के आप-पास पेड़-पौधे भी लगे हुए हैं, जिससे ये एरिया काफी सुंदर बन जाता है।