फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर लग्जरी लाइफस्टाइल: पांच महंगी चीजों के मालिक हैं अभिनेता, लिस्ट में 2 करोड़ की कार भी शामिल

Sun, 07 Nov 2021 04:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 07 Nov 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
From car to shoes actor ranbir kapoor is the owner of these 5 expensive things
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इंडस्ट्री के ‘चॉकलेट बॉय’ हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। रणबीर ने अब तक 'ये जवानी है दीवानी', 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'तमाशा', 'संजू' जैसी हिट फिल्में दी हैं, जिसमें अभिनेता के काम को क्रिटिक्स ने भी पसंद किया है। अपने काम के अलावा, रणबीर अपने फैशन सेंस की वजह से भी लाइमलाइट में रहते हैं। बेशक अभिनेता सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट बनाए रखते हैं। लेकिन इसके बावजूद रणबीर कपूर की लग्जरी लाइफस्टाइल चर्चा में रहती है। आज हम आपको रणबीर कपूर की पांच लग्जरी चीजों के बारे में बताते हैं, जिससे आपको शांत दिखने वाले रणबीर की लैशिव लाइफ के बारे में पता चलेगा।

 
Nike X के स्नीकर्स
कम लोग जानते हैं कि, रणबीर कपूर महंगे जूतों का शौक रखते हैं। एक बार अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता ‘एडिडास यीज़ी बूस्ट 350 बेलुगा’ ब्रांड के जूते पहने हुए नजर आए थे। एक्टर के इन जूतों की कीमत 89 हजार रुपये है। रणबीर के पास ‘Nike X’ कंपनी के जूते भी हैं। इनकी कीमत 2,74,691 (2 लाख 74 हजार 691) रुपये बताई जाती है।
 
From car to shoes actor ranbir kapoor is the owner of these 5 expensive things
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

Richard Mille RM 010 घड़ी
रणबीर कपूर कई मौकों पर एक्सपेंसिव घड़ी पहने हुए नजर आ चुके हैं। अभिनेता के पास ‘रिचर्ड मिल’ कंपनी की मॉडल ‘आरएमस 010’ घड़ी है। ये घड़ी रणबीर को अमिताभ बच्चन ने गिफ्ट में दी थी। इसके अलावा, रणबीर के पास ‘हबलोट’ और ‘रोलेक्स’ जैसी महंगी घड़ियां भी हैं।

From car to shoes actor ranbir kapoor is the owner of these 5 expensive things
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

Range Rover कार
रणबीर कपूर सुपर एक्सपेंसिव रेंज रोवर कार के मालिक हैं। अभिनेता की इस कार की कीमत 1.6 करोड़ रुपये है, जो पांच सीटर है। रणबीर के अलावा, बॉलीवुड में कुछ चुनिंदा अभिनेताओं के पास ही ये कार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
From car to shoes actor ranbir kapoor is the owner of these 5 expensive things
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
Mercedes-Benz G63 कार
ये बात तो सच है कि, रणबीर कपूर लग्जरी गाड़ियों का शौक रखते हैं। अभिनेता के पास ‘रेंज रोवर’ के अलावा 'मर्सिडीज-एएमजी जी63' भी है। ये कार 1.62 करोड़ रुपये से लेकर 2.42 करोड़ रुपये तक होती है।
विज्ञापन
From car to shoes actor ranbir kapoor is the owner of these 5 expensive things
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

E-bike
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पॉवर कपल बन चुके हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। आलिया ने रणबीर को एक ई-बाइक गिफ्ट में दी थी, जो काफी महंगी है। रणबीर की ई-बाइक ‘Mate X’ कंपनी की है, जिसकी कीमत 1.5 लाख है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed