{"_id":"5c08c7febdec2241ad18b5a0","slug":"alok-nath-untraceable-says-police-vinta-nanda-rape-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण मामले में FIR होते ही लापता हुए आलोक नाथ, शख्स का दावा- 'कहो तो आज बुला दूं...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यौन शोषण मामले में FIR होते ही लापता हुए आलोक नाथ, शख्स का दावा- 'कहो तो आज बुला दूं...'
Thu, 06 Dec 2018 12:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alok nath vinta nanda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों राइटर और डायरेक्टर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मामला पुलिस से होता हुआ कोर्ट में पहुंचा। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप किया। विनता ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में अपना बयान रिकॉर्ड करवाया। शिकायत दर्ज होने के बाद आलोक नाथ से मामले में पूछताछ की जानी थी।
2 of 5
ALOK NATH
लेकिन खबर है कि आलोक नाथ पिछले कई दिनों से लापता हैं। समन से संबंधित लेटर लेकर जब उनके घर पुलिसकर्मी पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। इस बीच आलोक नाथ के वकील का कहना है कि आलोकनाथ किसी जरूरी काम की वजह से मुंबई से बाहर गए हैं और जब उनकी जरूरत होगी वो जरूर हाजिर होंगे।
3 of 5
आलोक नाथ
आलोक नाथ ने वकील ने कहा- वह अगले सप्ताह तक लौट आएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि आलोक नाथ लगातार उनके संपर्क में हैं लेकिन पुलिस से आलोक नाथ की कोई बात नहीं हुई। बता दें 21 नवंबर को पुलिस ने एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मिड-डे के मुताबिक, उनके घर पर इस वक्त समन के लेटर को लेने के लिए कोई भी नहीं है। दरअसल इस पूरे मामले में आलोकनाथ का बयान लिया जाना काफी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vinta nanda
बता दें MeToo मूवमेंट के जोर पकड़ने के बाद राइटर और डायरेक्टर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। विनता नंदा ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए लिखा कि 'एक बार मैं आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई। वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकली। ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था।'
विज्ञापन
5 of 5
ALOK NATH
विनता नंदा ने बताया था- आलोक नाथ ने मुझे घर छोड़ने की पेशकश की। मैं उस पर भरोसा करके गाड़ी में बैठ गई। इसके बाद मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई। बाद में विनता ने यह भी कहा कि इस घटना के बारे में उन्होंने आलोक नाथ की पत्नी आशु को भी इस बारे में बताया था लेकिन उन्होंने उनकी कोई मदद नहीं की थी। बता दें कि, आलोक नाथ विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करते हुए खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों से साफ इनकार कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।