सब्सक्राइब करें

Alpha Exclusive: यशराज फिल्म्स ने वापस बुलाया ‘सुल्तान’ का कोच, ‘अल्फा’ में दिखेगा लॉर्ड बॉबी का नया रूप

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Feb 2025 05:54 PM IST
सार

अभिनेत्री शरवरी वाघ के कसरत करते फोटो अक्सर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। लहजा कुछ कुछ फिल्म ‘सुल्तान’ के सलमान खान जैसा होने वाला है। इसके लिए सलमान खान के कोच को बुलावा भी भेजा है।

विज्ञापन
Alpha Exclusive Yash Raj Films callback Sultan coach Lord Bobby new avatar will be seen in Alpha
बॉबी देओल और शरवरी - फोटो : अमर उजाला
बीते कुछ महीनों से अभिनेत्री शरवरी वाघ के कसरत करते फोटो अक्सर सोमवार को सोशल मीडिया पर नमूदार हो जाते हैं। यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘अल्फा’ की वह हीरोइन हैं। वैसे फिल्म की लीड हीरोइन अब तक आलिया भट्ट को ही बताया जाता रहा है लेकिन जब से उनकी फिल्म ‘जिगरा’ फ्लॉप हुई है, यशराज फिल्म्स ने शरवरी वाघ का चेहरा इस फिल्म के लिए आगे कर दिया है। लेकिन, क्या आपको पता है कि इस फिल्म में बॉबी देओल भी एक खास किरदार में नजर आने वाले हैं और उनके संवादों का लहजा कुछ कुछ फिल्म ‘सुल्तान’ के सलमान खान जैसा होने वाला है। इसके लिए सलमान खान के कोच को बुलावा भी भेजा गया है। 
Trending Videos
Alpha Exclusive Yash Raj Films callback Sultan coach Lord Bobby new avatar will be seen in Alpha
सलमान खान और ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की कहानी अब विस्तार पाती दिख रही है। हाल ही में इस जासूसी दुनिया के दो बड़े ‘खिलाड़ी’ कबीर और टाइगर एक कोल्ड ड्रिंक का विज्ञापन साथ करते दिखे। सलमान खान और ऋतिक रोशन का एक ही फ्रेम में कैमरे के सामने नजर आने का ये पहला मौका रहा। बताया जाता है कि इस विज्ञापन फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है और सूत्र बताते हैं कि यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली एक फिल्म के लिए अली से भी निर्देशन की बात चलती रही है। फिलहाल, इस यूनिवर्स की दो फिल्में निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alpha Exclusive Yash Raj Films callback Sultan coach Lord Bobby new avatar will be seen in Alpha
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं और इस फिल्म की शूटिंग करीब करीब पूरी हो चुकी है। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच जबर्दस्त डांस मुकाबला तो दिखने वाला है ही, दोनों के बीच कुछ बेहद खतरनाक स्टंट दृश्य भी फिल्माए गए हैं। अयान इस फिल्म को पूरा करने के तुरंत बाद अपने महत्वाकांक्षी अस्त्रावर्स की अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2: देव’ पर काम शुरू करने वाले हैं। ‘वॉर 2’ के समानांतर ही शिव रवैल के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग भी जोरों से जारी है।
Alpha Exclusive Yash Raj Films callback Sultan coach Lord Bobby new avatar will be seen in Alpha
आलिया, बॉबी देओल और शरवरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘अल्फा’ में बॉबी देओल की एक खास भूमिका है। अपने प्रशंसकों के बीच लॉर्ड बॉबी के नाम से मशहूर बॉबी देओल की हालांकि ‘एनिमल’के बाद साउथ सिनेमा से रिलीज फिल्में ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई हैं और हिंदी में तो इन फिल्मों के डब संस्करणों ने पानी तक नहीं मांगा, लेकिन यशराज फिल्म्स बॉबी देओल को फिल्म ‘अल्फा’ में एक अलग ही अंदाज में पेश करने वाला है। शरवरी वाघ की फिटनेस फोटो सीरीज का भी इस किरदार से खास कनेक्शन है। वहीं, आलिया भट्ट का किरदार अभी पूरी तरह गोपनीय रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Alpha Exclusive Yash Raj Films callback Sultan coach Lord Bobby new avatar will be seen in Alpha
बॉबी देओल- राहुल बग्गा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘अल्फा’ में बॉबी देओल के किरदार का नाम, रंग और रूप भी फिलहाल बेहद गोपनीय रखा गया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि उनके संवादों के प्रशिक्षण के लिए यशराज फिल्म्स ने अभिनेता राहुल बग्गा को फिर ये याद किया है। राहुल ने इसके पहले यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘सुल्तान’ के लिए सलमान खान को संवादों का प्रशिक्षण दिया था। इसके अलावा राहुल बग्गा यशराज फिल्म्स की नई वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ में भी जल्द दिखने वाले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed