फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alvira Khan: फिल्म के सेट पर अतुल अग्निहोत्री को दिल दे बैठी थीं अलवीरा, पिता-भाईजान से रजामंदी लेकर रचाई शादी

Tue, 13 Dec 2022 09:20 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 09:20 AM IST
विज्ञापन
Alvira Khan birthday know about salman khan sister love story with husband atul agnihotri
सलमान खानऔर अतुल अग्निहोत्री - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के भाईजान और दबंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता सलमान खान के परिवार में ज्यादातर लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और अक्सर लाइम-लाइट में रहते हैं। उनकी बहन अलवीरा भी बॉलीवुड से प्रोफेशनली भी  जुड़ी हुई हैं लेकिन इसके बावजूद वह चकाचौंध भरी दुनिया से दूरी बनाए रखती हैं। कैमरे के सामने उन्हें बेहद कम देखा गया है जबकि अलवीरा कॉस्ट्यूम डिजाइनर और प्रोड्यूसर भी हैं। वहीं उन्होंने एक्टर व प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री से शादी रचाई है और दोनों की लव स्टोरी भी बेहद फिल्मी रही है। अलवीरा खान 13 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं, तो चलिए जन्मदिन पर जानते हैं अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री की प्रेम कहानी...

Alvira Khan birthday know about salman khan sister love story with husband atul agnihotri
अलवीरा और अर्पिता

जिस फिल्म में सलमान थे हीरो उसी के दौरान परवान चढ़ा अलवीरा का इश्क
अतुल अग्निहोत्री ने सलमान खान के साथ बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तो काम किया ही है। इसके साथ ही वह फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में सलमान के साथ स्क्रीन भी साझा कर चुके हैं। अलवीरा संग अतुल की प्रेम कहानी भी फिल्म के सेट से शुरू हुई थी और इस फिल्म में सलमान खान हीरो थे जबकि अलवीर खान ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। शूट के दौरान ही दोनों को अहसास हुआ कि वह एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। यह फिल्म थी साल 1992 में आई जागृति।
Avatar The Way Of Water: ये हैं पैंडोरा की दुनिया के मुख्य किरदार, सिर्फ 10 बिंदुओं में ‘अवतार’ की पूरी कहानी

Alvira Khan birthday know about salman khan sister love story with husband atul agnihotri
अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा

अतुल और अलवीरा अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस थे लेकिन अलवीरा से प्यार करने के बाद अतुल अग्निहोत्री सलमान खान से डर लगे थे। जो हर प्रेमी के लिए उसकी प्रेमिका के भाई से लगना स्वाभाविक होता है। दरअसल अतुल को लगता था कि शायद सलमान खान कभी भी उनकी और अलवीरा की शादी के लिए तैयार नहीं होंगे। हालांकि जब सलमान को अलवीरा और अतुल के रिश्ते की बात पता चली तो वह बिल्कुल नॉर्मल रहे और अलवीरा को शादी के लिए अपनी रजामंदी दे दी।
Athiya Shetty KL Rahul: सामने आई अथिया और राहुल की शादी की तारीख, दक्षिण भारतीय रस्मों के साथ लेंगे सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
Alvira Khan birthday know about salman khan sister love story with husband atul agnihotri
अतुल अग्निहोत्री , अलवीरा खान - फोटो : social media

सलमान खान के राजी होने के बाद अब बारी थी घर के हेड यानी अलवीरा के पिता सलीम खान को मनाने की लेकिन यहां भी बात बन गई। अलवीरा खान एक दिन अतुल को अपने घर ले गईं और पिता सलीम को बताया कि यह लड़का मुझे पसंद है, जिसके बाद सलीम खान ने कहा कि मुझे भी पसंद है। इस तरह से साल 1996 में अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री की शादी हो गई।
Venkatesh Daggubati : वेंकटेश ने अनजाने में भरी थी करिश्मा की मांग, बॉलीवुड के 'अनाड़ी' ऐसे बने साउथ सुपरस्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed