फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venkatesh Daggubati : वेंकटेश ने अनजाने में भरी थी करिश्मा की मांग, बॉलीवुड के 'अनाड़ी' ऐसे बने साउथ सुपरस्टार

Tue, 13 Dec 2022 09:11 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 13 Dec 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
Venkatesh Daggubati birthday know about his life journey how film Anari actor became south superstar
वेंकटेश दग्गुबाती

साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुपरस्टार वेंकटेश का जन्म 13 दिसंबर 1960 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने महज 11 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया था। वेंकटेश ने पहली बार बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'प्रेम नगर' में काम किया था। वेंकेटेश ने साउथ इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही वजह है कि इन्हें 'विक्ट्री वेंकटेश' के नाम से भी जाना जाता है। आज इनके जन्मदिन पर जानिए, वेंकटेश कैसे एक 'अनाड़ी' से साउथ के सुपरस्टार बने।

Venkatesh Daggubati birthday know about his life journey how film Anari actor became south superstar
वेंकटेश दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम

80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया 

सुपरस्टार वेंकटेश ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई चेन्नई के लॉयोला कॉलेज से की है। इसके बाद वेंकटेश यूएस के मॉनिटरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से एमए की पढ़ाई कर चुके हैं। वेंकटेश के पिता डॉ. रामानायडू दग्गुबाती जाने माने फिल्म निर्देशक और पूर्व सांसद थे। अभिनेता के बड़े भाई सुरेश दग्गुबाती सुरेश प्रोडक्शन के मालिक हैं। वेंकटेश अपने 32 साल के करियर में अब तक 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें: Malaika-Arbaaz: कुछ इस तरह एक-दूजे के प्यार में डूबे थे अरबाज-मलाइका, तलाक के बाद भी कायम है दोस्ती का रिश्ता
 

Venkatesh Daggubati birthday know about his life journey how film Anari actor became south superstar
वेंकटेश दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

'अनाड़ी' बन जीता फैंस का दिल

अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ फिल्म 'अनाड़ी' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है, जो अपनी मां से बेहद प्यार करता है और उसे दुनियादारी की समझ नहीं होती है। वह बहुत ही नादान होता है। इस फिल्म में वेंकटेश करिश्मा की मांग में सिंदूर भर देते हैं और अनजाने में उनके गले में काला धागा बांध देते हैं, जिसे करिश्मा मंगलसूत्र मान लेती हैं। वेंकटेश के इस 'अनाड़ी' के किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और वेंकटेश को बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद फिल्म 'तकदीरवाला' में वेंकटेश ने अपने अदाकारी का जौहर बिखेरा था। इस फिल्म को भी लोगों ने खूब प्यार दिया। फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए वेंकटेश को पांच बार फिल्म फेयर अवार्ड और सात बार नंदी पुरस्कार मिला है।

 

यह भी पढ़ें: Urfi Javed: एक बार फिर मुश्किलों में घिरीं उर्फी जावेद, पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के मामले में दर्ज की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
Venkatesh Daggubati birthday know about his life journey how film Anari actor became south superstar
वेंकटेश दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया
वेंकटेश बने साउथ सुपरस्टार
अभिनेता वेंकटेश ने अपने अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। वे अभिनेता के साथ एक सफल निर्माता भी हैं। वेंकटेश को 1986 में आई अपनी पहली फिल्म 'कलियुगा पंडावुलु' के लिए नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद उन्होंने तेलुगू में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और वे साउथ के सुपरस्टार बन गए। वेंकटेश 'प्रेमा', 'धर्म चक्र' और 'गोपाला गोपाला' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और दर्शकों का खूब प्यार बटोरा है। 

यह भी पढ़ेंGuneet Monga Pre Wedding: विद्या का देसी अंदाज और करण का स्टाइलिश लुक, गुनीत की पार्टी में लगा सितारों का मेला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed