फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: जब अजीब वजहों से इन सितारों पर दर्ज हुए केस, किसी को ऑनस्क्रीन किस तो किसी को आंख मटकाना पड़ा भारी

Tue, 13 Dec 2022 09:08 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 09:08 AM IST
विज्ञापन
thses bollywood celebs faced legal battle for strange reasons Aamir Khan To Twinkle Khanna
आमिर खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : insta

बॉलीवुड सितारे हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो चर्चा में बने ही रहते हैं, इसके अलावा वह अपनी निजी जिंदगी की कुछ चीजों को लेकर भी सुर्खियों में आ जाते हैं। जहां सितारों की पॉपुलैरिटी की वजह से उनके लाखों चाहने वाले हैं तो वहीं यही लोकप्रियता कई बार उनपर भारी पड़ जाती है, क्योंकि सितारे पर्दे पर सिर्फ नायक या नायिका नहीं होते ये अपनी हर बात और यहां तक कि हाव भाव से भी एक बड़े जन समूह को प्रभावित करते हैं। ऐसे में जब सितारे छोटी से छोटी कोई गलती भी कर देते हैं तो कई  बार उनपर भारी पड़ जाती है। ऐसे ही कुछ सितारे हैं जिन्हें अजीब वजहों के चलते कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ा।

thses bollywood celebs faced legal battle for strange reasons Aamir Khan To Twinkle Khanna
पीके - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
साल 2014 में आई फिल्म पीके को जबरदस्त सफलता मिली थी। हालांकि इसे लेकर काफी सवाल भी उठाए जाते रहे हैं। पीके में अभिनेता आमिर खान ने एक एलियन का किरदार अदा किया था, जिसे इस दुनिया के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिल्म में दिल्ली पुलिसकर्मियों का जिक्र करते हुए ठुल्ला शब्द का इस्तेमाल किया गया था। जानकारी के मुताबिक इसके इसके बाद अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

thses bollywood celebs faced legal battle for strange reasons Aamir Khan To Twinkle Khanna
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का वैसे तो विवादों से नाता काफी कम रहा है लेकिन एक बार उनके खिलाफी भी शिकायत दर्ज करवा दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी पर आरोप था कि उन्होंने राष्ट्रगान को 52 सेकेंड की बजाए उससे ज्यादा समय में पूरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
thses bollywood celebs faced legal battle for strange reasons Aamir Khan To Twinkle Khanna
ऐश्वर्या राय - फोटो : Instagram

ऐश्वर्या राय
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी किसी न किसी बात को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के किरदार अदा किए हैं। फिल्म 'धूम 2' में एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आई थीं और इसमें उनका किरदार काफी बोल्ड था। फिल्म में ऐश्वर्या का एक किसिंग सीन भी था और इसी को लेकर उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा गया था।

विज्ञापन
thses bollywood celebs faced legal battle for strange reasons Aamir Khan To Twinkle Khanna
प्रिया प्रकाश वारियर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिया प्रकाश वारियर
अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वरियर तो हर किसी को याद होंगी। जिनका साल 2018 में एक आंख मटकाने वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था और वह अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। इसी के चलते उनके खिलाफ यह कहते हुए शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हालांकि कोर्ट ने ये मामला रद्द कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed