फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Singh: जब अस्पताल से ही अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से मांगी थी माफी, जानिए कौन सी थी वो बात

Sat, 01 Aug 2020 05:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 01 Aug 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh dies at 64 When Amar Singh apologies To Amitabh Bachchan For His controversial Comment
अमर सिंह का निधन - फोटो : facebook

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह (Amar Singh) का निधन हो गया है।  वह 64 साल के थे। साल 2013 में अमर सिंह की किडनी फेल हो गई थी। इसके बाद उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। उस वक्त अमर सिंह, अमिताभ बच्चन से माफी मांगकर चर्चा में आए थे। सिंगापुर से उन्होंने अपना एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में वह बच्चन परिवार से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो चर्चा में इसलिए था क्योंकि एक वक्त ऐसा था जब अमिताभ बच्चन और अमर सिंह की दोस्ती काफी गहरी थी।

Amar Singh dies at 64 When Amar Singh apologies To Amitabh Bachchan For His controversial Comment
अमर सिंह, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

फेसबुक पर किया था ये कमेंट
फेसबुक पर एक वीडियो साझा करके अमर सिंह ने कहा था- 'आप मां हैं, पत्नी हैं। मां और पत्नी के हाथ में सामाजिक रिमोट होता है। आप अपनी पति से क्यों नहीं कहतीं कि जुम्मा चुम्मा दे दे न करें। आप अपने पति से क्यों नहीं कहतीं कि बारिश में भीगती नायिका के साथ आज रपट जाए तो न करें। आप अपनी पुत्रवधू को क्यों नहीं कहतीं कि ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में जो परिदृश्य उन्होंने किए हैं वो न करें। आप क्यों नहीं सलाह देतीं कि वो लो शुरू हो गई अब प्यार की दांस्ता अब न करें।' 

Amar Singh dies at 64 When Amar Singh apologies To Amitabh Bachchan For His controversial Comment
अमर सिंह, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

वीडियो में अमर सिंह ने अभिषेक बच्चन पर भी टिप्पणी की थी। अमर सिंह ने कहा था- 'आप अपने बेटे अभिषेक को क्यों नहीं कहते कि वो ऐसा दृश्य न करें धूम में जिसमें नायिका लगभग नग्न हो जाती है। उन दृश्यों को देखकर युवा मानस पटल पर क्या अच्छा प्रभाव पड़ेगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Singh dies at 64 When Amar Singh apologies To Amitabh Bachchan For His controversial Comment
राज्यसभा सांसद अमर सिंह - फोटो : Facebook

ट्वीट कर मांगी थी माफी
इसी साल फरवरी में एक ट्वीट कर अमर सिंह ने लिखा था, 'आज मेरे पिता की पुण्यतिथि है और आज ही के दिन में मुझे अमिताभ बच्चन जी का संदेश मिला। जीवन के इस पड़ाव पर जब मैं जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहा हूं तो मुझे अमित जी और परिवार के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए खेद है। ईश्वर सभी को आशीर्वाद दे।'

विज्ञापन
Amar Singh dies at 64 When Amar Singh apologies To Amitabh Bachchan For His controversial Comment
अमर सिंह - फोटो : amar ujala

बता दें साल 2015 में भी अमर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बच्चन परिवार पर निशाना साधा था। अमर सिंह ने कहा था- 'मैंने उनके लिए जो भी किया मुझे उस पर किसी प्रकार का कोई अफसोस नहीं हैं और जब आप कोई काम अपने परिवार के लिए करते हैं तो उसमें अफसोस होना भी नहीं चाहिए। अमिताभ ने मुझ पर यह आरोप लगाया कि मेरी वजह से सहारा बोर्ड से उनके परिवार की छुट्टी हुई। अगर मैंने बच्चन से कहा था कि कभी उस कार में मत बैठें, जिसके बारे में आप यह न जानें कि उसका ड्राइवर कौन है। अगर मैंने उन्हें चेताया न होता तो आज पूरा परिवार जेल में होता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed