राजनीति में अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले राज्यसभा सांसद अमर सिंह एक बार फिर अपने बयान की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल अभी कुछ दिन पहले अमर सिंह ने वीडियो शेयर कर अमिताभ और जया सहित अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन पर भी तंज कसा था। उन्होंने जया बच्चन को पहले अपना घर सुधारने की सलाह दी थी।
बच्चन परिवार को 'जुम्मा चुम्मा' न करने की सलाह दे ट्रोल हुए अमर सिंह, यूजर्स बोले- पहले खुद सुधर जाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर सिंह अपने इसी बयान की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। रोहित नाम के एक यूजर ने लिखा- अमर सिंह जी पहले खुद को सुधारिए। बिपाशा बसु के साथ आपकी टेलिफोनिक बातचीत लोग अभी भूले नहीं हैं। आप जिनके बारे में बोल रहे हैं उनके घर में आपने रोटी नमक खाया है।
Amar Singh ji, pehle kudhh tu sudhar jaao Bipasa Basu K saath aapki Telephonic Conversation log abhi bhule nahi hai.... Orr Haan jinke baare mein aap baat kar rahein hai, unke ghar mein aapne kubh roti namak khayaa hai
कलामुद्दीन नाम के एक यूजर ने लिखा- बकवास सोच। पहले आप साथ में थे तो सही अब साथ नहीं तो गलत। दूसरों को बोलने से पहले आप लोगों के लिए क्या करते हैं पहले ये सोचिए।
Backwash think, because pahle saath me the to sahi, ab saath nhi to wrong, Aap logo ke lea kya kar to ho wo soche, dusra pe bolne se pahle...
— Kalamuddin Khan (@Kalamud59478424) July 26, 2019
माननीय अमरसिंह जब बच्चन साहब के यहाँ जाते थे तो उन्होंने समझाया बच्चन परिवार को ? मेरा ये सवाल आदरणीय अमरसिंह जी से है ।
— Farmers world (@WorldJat) July 26, 2019
रवि नाम के खए यूजर ने लिखा- हाहाहाहा। तुस्सी बड़े मजाकिया हो। फिलहाल अब ऐसे बेतुके बयान देकर आप कोई सुर्खियां नहीं बटोर पाएंगे। गौरव नाम के एक यूजर ने अमर सिंह को सलाह देते हुए लिखा- वैसे भी तुम्हें बहुत कम लोग जानते हैं रही ऐसे सीन की बात तो सेंसर बोर्ड के खिलाफ कोर्ट मे जाओ कोई पार्टी जगह दे दे तो अच्छी बात है।
हाहाहाहा। तुस्सी बड़े मजाकिया हो। फ़िलहाल अब ऐसे बेतुके बयान देकर आप कोई सुर्खिया नहीं बटोर पाएंगे।
— Ravi Giri (@ravigiri90) July 26, 2019
वैसे भी तुम्हे बहुत कम लोग जानते है ,रही सीन की बात तो सेन्सर बोर्ड की खिलाफ कोर्ट मे जाओ , कोई पार्टी जगह दे दे तो अच्छी बात है ।
— भारतीय गौरव (@Vipinku30503580) July 26, 2019
बता दें अमर सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था- 'एक अजीब माहौल देश में है। कल राज्यसभा में मेरी पुरानी साथी जो अब साथी नहीं हैं। महिलाओं के बारे में बड़ी पीड़ा से बोल रही थीं। कह रही थीं कि तकनीकी आंदोलन को आप नहीं रोक सकते हैं। पोर्नोग्राफी या चलचित्रों के गंदे परिदृश्य अगर आप टीवी में देखते हैं तो रिमोट आपके हाथ में है। रिमोट दबा दीजिए सब ठीक हो जाएगा। ये भी उन्होंने कहा कि मेरी भी बेटी है। तो कम से कम आप मां हैं, पत्नी हैं। मां और पत्नी के हाथ में सामाजिक रिमोट होता है। आप अपनी पति से क्यों नहीं कहतीं कि जुम्मा चुम्मा दे दे न करें। आप अपने पति से क्यों नहीं कहतीं कि बारिश में भीगती नायिका के साथ आज रपट जाए तो न करें। आप अपनी पुत्रवधू को क्यों नहीं कहतीं कि ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में जो परिदृ्श्य उन्होंने किए हैं वो न करें। आप क्यों नहीं सलाह देतीं कि वो लो शुरू हो गई अब प्यार की दांस्ता अब न करें।'