नए साल के पहले महीने ने हिंदी सिनेमा को 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के रूप में साल की पहली हिट फिल्म दे दी है। अगले शुक्रवार को 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' भी रिलीज हो जाएंगी। इसके बाद रुपहले परदे पर छाएगा वसंत। अब की वसंत के मौसम में सिद्धार्थ रॉय कपूर, कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, दिशा पाटनी और तापसी पन्नू जैसे सितारों के रंगों का इम्तिहान होना है। चलिए आपको बताते हैं साल 2020 के दूसरे महीने में किन बड़ी फिल्मों के बीच होने जा रहा है ट्वेंटी ट्वेंटी मैच।
'छपाक' और 'तानाजी' के बाद इस तारीख को होगा अगला फिल्मी टी 20, आयुष्मान और विकी के बीच सीधा मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारीख: 7 फरवरी 2020
फिल्में: मलंग, हैक्ड और शिकारा
फरवरी के पहले शुक्रवार की सबसे चर्चित फिल्म 'मलंग' है। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार है जिसमें रोमांस के साथ ही एक्शन का फुल तड़का देखने को मिला। फिल्म मंलग के मुकाबले उतर रही है टीवी अभिनेत्री हिना खान की डेब्यू फिल्म 'हैक्ड'। विक्रम भट्ट निर्देशित इस फिल्म में हिना को अपने बोल्ड किरदार का सहारा है। और, विधु विनोद चोपड़ा की 'शिकारा' को सहारा है फिल्मों के ऐसे दर्शकों का जो घाटी से कश्मीरी पंडितों का पलायन देखना चाहें।
तारीख: 14 फरवरी 2020
फिल्म: लव आज कल
वैलेंटाइंस डे के मौके पर इम्तियाज अली निर्देशित और कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'लव आज कल' रिलीज हो रही है। ये सिर्फ फरवरी की ही नहीं बल्कि इस साल की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में 1990 और 2020 दो कहानियों को दिखाया जाएगा। यह फिल्म कार्तिक और सारा की नजदीकियों के कारण अपनी शूटिंग के समय से ही काफी सुर्खियों में है।
तारीख: 21 फरवरी
फिल्में: शुभ मंगल ज्यादा सावधान, भूत पार्ट वन
पिछले साल फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से हिंदी सिनेमा में बड़ा धमाका करने वाले सनी कौशल की इस साल की पहली फिल्म का मुकाबला आयुष्मान खुराना की साल की पहली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' से होने जा रहा है। आयुष्मान की फिल्म समलैंगिक रिश्ते पर आधारित है और फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेन्द्र कुमार (जीतू के), नीना गुप्ता और गजराज राव मुख्य भूमिका में हैं। विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा की फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' को भानु प्रताप सिंह ने निर्देशित किया है। नेटफ्लिक्स की फिल्म घोस्ट स्टोरीज की एक कहानी निर्देशित कर अपनी साख को बट्टा लगा चुके करण जौहर की हॉरर में साल की ये दूसरी कोशिश होगी।
तारीख: 28 फरवरी
फिल्में: थप्पड़, ओ पुष्मा आई हेट टियर्स
फरवरी के आखिरी शुक्रवार को तापसी पन्नू फिल्म 'थप्पड़' में नजर आएगी। वहीं इसी शुक्रवार को दूसरी फिल्म के तौर पर 'ओ पुष्पा आई हेट टियर्स' सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक मुख्य किरदार में हैं। इस हफ्ते रिलीज होने वाली तीसरी फिल्म 'गन्स ऑफ बनारस' है। यह एक एक्शन ड्रामा हिंदी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन शेखर सूरी ने किया है।