फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media Investigation: लाइक्स, व्यूज के बाद अब ब्लू टिक का भी धंधा, ‘अमर उजाला’ की पड़ताल में सनसनीखेज खुलासा

Sun, 17 Jul 2022 09:18 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 17 Jul 2022 09:18 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala investigation exposes huge racket of social media likes views blue tick sale amongst newcomer and social influencers in Mumbai
सोशल मीडिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media

आपको ऐसे तमाम लोग मिल जाएंगे जिन्होंने ट्विटर पर अपना अकाउंट वेरीफाई कराने के लिए ना जाने कितनी बार आवेदन किया होगा, लेकिन निराशा हाथ लगी। इंस्टाग्राम पर ब्लूटिक मिल जाए तो कमाई भी अच्छी होती है। और यूट्यूब चैनल के व्यूज और लाइक्स की संख्या के नाम पर तो ना जाने क्या क्या हो रहा है। ‘अमर उजाला’ को जानकारी मिली कि इस सबके पीछे मुंबई में एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है, ये लोग उभरते कलाकारों से हजारों लाखों रुपये इन सब कामों के लिए ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपना रुतबा बढ़ाने के लिए लोग इनके झांसे में भी खूब फंस रहे हैं। हमने इस पूरे गोरखधंधे की तफ्तीश की और ये सच निकल कर सामने आया..

Amar Ujala investigation exposes huge racket of social media likes views blue tick sale amongst newcomer and social influencers in Mumbai
सोशल मीडिया - फोटो : Social Media

‘अमर उजाला’ को जानकारी मिली कि मुंबई के उपनगर मलाड पश्चिम कांचपंडा में अग्रवाल एस्टेट में एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी है जो उभरते कलाकारो और सोशल मीडिया पर चर्चित लोगों से उनका अकाउंट वेरीफाई कराने के नाम पर पैसे मांगती है। ‘अमर उजाला टीम’ ने जब इस एजेंसी के बारे में मौके पर जाकर पड़ताल की तो आसपास किसी को इसके नाम के बारे में नहीं मालूम। फोन पर जो पता दिया गया वहां भी एजेंसी के नाम की बजाय ‘फ्यूचर ग्रीन इंटरप्राइजेज’ के नाम से बोर्ड लगा मिला। आबिद शेख नाम के जिस शख्स से इस बारे में फोन पर संपर्क हुआ वह भी यहां नहीं मिला।

Amar Ujala investigation exposes huge racket of social media likes views blue tick sale amongst newcomer and social influencers in Mumbai
instagram blue tick new - फोटो : istock

बॉलीवुड स्टार मीडिया डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी की तरफ से आबिद शेख नामक एक शख्स ने जिस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संपर्क किया, उससे मिले नंबर पर ‘अमर उजाला’ ने बात की तो फोन उठाने वाले शख्स ने अपना नाम आबिद शेख ही बताया। आबिद शेख ने दावा किया कि उनकी एजेंसी 1.45 लाख रुपये में किसी के भी इंस्टाग्राम अकाउंट को वेरीफाई कराकर ब्लू टिक दिला सकती है। ऐसा कैसे होता है, ये पूछने पर आबिद ने बताया कि वह पहले संबंधित कलाकार का किसी इंग्लिश न्यूजवेबसाइट पर एक आर्टिकल छपवाती है और फिर इस लिंक के सहारे अकाउंट वेरीफाई कराती है। अकाउंट वेरीफाई कराने का सौदा कराते समय कंपनी आधा पैसा एडवांस लेती है और इस दौरान अपने पुराने ग्राहकों के नाम भी नहीं बताती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala investigation exposes huge racket of social media likes views blue tick sale amongst newcomer and social influencers in Mumbai
इंस्टाग्राम - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर इन दिनों लोग रील्स बना रहे हैं। बताते हैं कि तमाम कंपनियां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के रील्स से व्यूज देखकर उनसे अपने उत्पादों का प्रचार भी कराती हैं और इसके लिए इन कलाकारों को खूब पैसे भी मिलते हैं। बॉलीवुड स्टार मीडिया डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी का दावा है कि वह इंस्टाग्राम पर रील्स के व्यूज भी बढ़वा देती है और 10 लाख यानी एक मिलियन व्यूज के लिए कंपनी 10 हजार रुपये लेती है। धनराशि का भुगतान नकद और चेक दोनों से लिया जाता है, धंधा इतना चोखा चल निकला है कि कंपनी इस पर जीएसटी भी चार्ज करने का दावा करती है।

विज्ञापन
Amar Ujala investigation exposes huge racket of social media likes views blue tick sale amongst newcomer and social influencers in Mumbai
फेसबुक - फोटो : istock

और, अब कहानी फेसबुक की। फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों एक ही कंपनी मेटा के उत्पाद हैं। इंस्टाग्राम जैसी सेटिंग इस एजेंसी ने फेसबुक पर भी व्यूज और लाइक्स बढ़ाने के लिए कर रखी है। इसके लिए कंपनी ने तीन पैकेज रखे हैं, सिल्वर पैकेज, गोल्डन पैकेज और डायमंड पैकेज। सिल्वर पैकज में 20 हजार रुपये देकर 10 हजार लाइक्स और 10 हजार व्यूज खरीदे जा सकते हैं। गोल्डन पैकेज में 25 हजार रुपये देकर 10 हजार लाइक्स और व्यूज के अलावा 50 हजार इंप्रेशन व रीच भी दिलाने का दावा है। डायमंड पैकेज की कीमत बातचीत से तय होगी, इसमें पांच लाख फालोअर्स, पांच लाख लाइक्स और 75 हजार इंप्रेशन व 90 हजार रीच दिलाने का दावा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed