फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाशिये के सुपरस्टार 3: साइकिल से मथुरा आकर सीखे एक्टिंग के गुर, शाहरुख खान ने कुर्सी से खड़े होकर किया अभिवादन

Thu, 30 Jun 2022 07:40 PM IST
Virendra Mishra वीरेंद्र मिश्र
Updated Thu, 30 Jun 2022 07:40 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala originals Hashiye Ke Superstar 3 Bachan Pachehra Swades Raees Thugs Of Hindostan Boss Airlift Mathura
हाशिये के सुपर स्टार 3, बचन पचहरा - फोटो : अमर उजाला

बड़ी फिल्मों के छोटे किरदार अपने अभिनय से अपनी अमिट छाप छोड़ जाते हैं। किरदार ही उनकी पहचान बनकर रह जाता है। लेकिन, कभी ऐसा भी होता है लोगों को किरदार तो उस नाम से याद रह जाता है लेकिन अधिकतर दर्शकों को ये पता नहीं होता कि ये किरदार किस कलाकार ने परदे पर पर निभाया है। ‘हाशिये के सुपरस्टार’ की तीसरी कड़ी में आज बात उस कलाकार की जिसने फिल्म 'स्वदेस' में एक यादगार रोल निभाया। फिल्म रिलीज होने के बाद इसके निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के पास तमाम दिग्गज निर्माता, निर्देशकों के फोन आए, सिर्फ ये पता करने को उनकी फिल्म में किसान का किरदार किसने निभाया है? ये कलाकार हैं बचन पचहरा। चलिए उनकी यादों में झांकते हैं, थोड़ा उनको जानते हैं और थोड़ा उनको और अच्छे से पहचानते हैं।

Amar Ujala originals Hashiye Ke Superstar 3 Bachan Pachehra Swades Raees Thugs Of Hindostan Boss Airlift Mathura
स्वदेश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘स्वदेस’ ने बदल दी किस्मत फिल्म ‘स्वदेस’ की रिलीज के बाद बचन पचहरा की मुंबई में खूब ढूंढ मची। आशुतोष गोवारिकर हर फोन करने वाले को अपनी फिल्म में किसान की भूमिका निभाने वाले बचन पचहरा का नंबर देते रहे लेकिन बचन पचहरा तब दिल्ली लौट चुके थे। और, उनका मोबाइल रिचार्ज नहीं था। बचन पचहरा बताते हैं, ‘उन दिनों दिल्ली में आकर मेरे एक मित्र ने बताया कि तुम दिल्ली में हो और मुंबई में तुम्हें सब  ढूंढ रहे हैं। मैं तुरंत मुंबई लौटा और आने के बाद सबसे पहले आशुतोष गोवारिकर से मिला। उन्होंने सीधे पूछा, कहां थे इतने दिनों तक। जितने फोन तुम्हारे लिए मेरे पास आया आज तक किसी के लिए नहीं आए।’

यहां पढ़िए हाशिये के सुपरस्टार की पहली कड़ी

हाशिये के सुपरस्टार: पूरी दिल्ली में हुई इस अभिनेता की तलाश, मुन्नाभाई एमबीबीएस से पाया करोड़ों दर्शकों का प्यार

Amar Ujala originals Hashiye Ke Superstar 3 Bachan Pachehra Swades Raees Thugs Of Hindostan Boss Airlift Mathura
बचन पचेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान से मिली दिली तारीफ फिल्म 'स्वदेस' में बचन पचहरा का एक सीन है। बचन बताते हैं, ‘ये सीन एक ही टेक में ओके हो गया तो शाहरुख खान ने खुश होकर ताली बजाई। वह देर तक ताली बजाते रहे तो इसके बाद सेट पर मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे। शाहरुख खान उस दिन वाकई खुश थे या पता नहीं लेकिन वह मेरे पास आए और बोले, सारे बचन एक जैसे ही क्यों होते है? उनका इशारा बच्चन साब की तरफ था तो मैंने उनसे हाथ जोड़कर कहा, ये क्या कह रहे हैं आप, बच्चन साहब तो बहुत बड़े कलाकार हैं, मैं तो उनके आस पास भी कहीं नहीं टिकता।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala originals Hashiye Ke Superstar 3 Bachan Pachehra Swades Raees Thugs Of Hindostan Boss Airlift Mathura
बचन पचेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘रईस’ के सेट पर दिखे शाहरुख के संस्कार

'स्वदेस' के बाद बचन पचहरा का शाहरुख खान के साथ आमना सामना फिल्म 'रईस' में हुआ। बचन को उम्मीद भी नहीं थी कि शाहरुख खान को 'स्वदेस' वाली बात याद होगी। बचन बताते हैं, ‘जैसे ही शाहरुख खान 'रईस' के सेट पर आए और उन्होंने मुझे देखा तो तुरंत बुलाकर अपने पास वाली कुर्सी पर बिठाया और मेरा हालचाल जानने लगे। कौन देता है चरित्र कलाकारों को इतनी इज्जत। उस दिन उन्होंने जब मुझे बुलाया और मैं उनके पास गया तो वह तुरंत उठकर खड़े हो गए और मुझे कुर्सी पर बिठाने के बाद ही बैठे। ऐसे संस्कार सिनेमा में गिने चुने लोगों के पास ही बाकी रह गए हैं।’

विज्ञापन
Amar Ujala originals Hashiye Ke Superstar 3 Bachan Pachehra Swades Raees Thugs Of Hindostan Boss Airlift Mathura
बचन पचेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धर्मेंद्र को देख एक्टिंग की आस छोड़ी बचन पचहरा अब करीब 150 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में ‘नायक’, ‘पिंजर’, ‘मुंबई मेरी जान’, ‘बॉस’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘खुदा हाफिज’, ‘न्यूटन’, ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ प्रमुख हैं। तमाम धारावाहिकों में भी वह नजर आ चुके हैं। एक्टिंग के बारे में बचन ने सोचा नहीं था। वह तो फिल्मों में लेखन और निर्देशन में हाथ आजमाना चाहते थे। वह कहते हैं, ‘तब धर्मेंद्र का बोलबाला था। उनकी शख्सीयत के आगे मैं एक्टिंग करने की सोच भी नहीं सकता था। फिल्म 'शोले' मैंने 47 बार सिर्फ धर्मेंद्र की वजह से देखी। धर्मेंद्र जैसा स्मार्ट हिंदी सिनेमा में कोई नहीं। मुझे लगता था कि सिर्फ खूबसूरत और स्मार्ट लोग ही फिल्मों में एक्टिंग करते हैं। मुझे फिल्म लाइन में तो आना था लेकिन मैंने सोचा था कि मेरे लिए लेखन और निर्देशन ही ठीक रहेगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed