फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

This Week On OTT: साल का पहला धमाकेदार एंटरटेनर वीक, थिएटर से लेकर मोबाइल तक ये कहानियां होंगी रिलीज

Tue, 12 Jan 2021 09:09 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 12 Jan 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
amar Ujala This Week On OTT Netflix master prime video sony liv zee Cineplex Disney plus hotstar
तांडव, मास्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिर से आ गया वक्त उस खबर का जिसका आपको हर हफ्ते इंतजार रहता है। इस हफ्ते जितना बड़ा धमाका सिनेमाघरों में होगा, लगभग उतना ही मजा ओटीटी पर आने वाला है। जी हां! क्योंकि, सिनेमाघरों में दस्तक देगी तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता विजय और विजय सेतुपति की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मास्टर'। और, ओटीटी पर आपका मनोरंजन करने के लिए आ रही है सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुनील ग्रोवर स्टारर सीरीज 'तांडव'। आइए, देखते हैं इस हफ्ते की पूरी सूची यानी दिस वीक ऑन ओटीटी।

amar Ujala This Week On OTT Netflix master prime video sony liv zee Cineplex Disney plus hotstar
मास्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

13 जनवरी 
मास्टर सिनेमाघरों में
इस हफ्ते मनोरंजन की बरसात शुरू होगी बुधवार से जब सिनेमाघरों में दस्तक देगी तमिल सिनेमा के दो सुपरस्टार्स विजय और विजय सेतुपति की फिल्म 'मास्टर'। वैसे, फिल्म मूलरूप से तमिल भाषा में बनी है और दक्षिण भारत में फिल्म रिलीज होगी 13 जनवरी यानी बुधवार को। लेकिन, उत्तर भारत में यह फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज होगी और इसके रिलीज की तारीख तय हुई है 14 जनवरी यानी बृहस्पतिवार। फिल्म के ट्रेलर ने ही हल्ला मचा दिया है तो फिल्म से इसके निर्माताओं को और दर्शकों दोनों को बहुत आशाएं हैं।

amar Ujala This Week On OTT Netflix master prime video sony liv zee Cineplex Disney plus hotstar
द पॉवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

14 जनवरी
द पॉवर – जी सिनेप्लेक्स
पिछले कुछ समय से ओटीटी पर ही अपना दमखम दिखा रहे अभिनेता विद्युत जामवाल भी खूबसूरत अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ इस बृहस्पतिवार को वापस लौट रहे हैं। इस दिन महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी उनकी एक फिल्म 'द पावर' देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 के जीप्लेक्स सेक्शन का हिस्सा बनेगी। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को हर बार प्लेटफॉर्म की तरफ से तय की गई एक निश्चित रकम चुकानी होगी। तब ही वह देख पाएंगे विद्युत जामवाल की पॉवर।

विज्ञापन
विज्ञापन
amar Ujala This Week On OTT Netflix master prime video sony liv zee Cineplex Disney plus hotstar
भूमि - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

14 जनवरी
भूमि डिजनी प्लस हॉटस्टार
इसी दिन सिनेमाघरों के लिए बनी तमिल भाषा की एक एक्शन ड्रामा फिल्म 'भूमि' भी ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म में जयम रवि, निधि अग्रवाल, रोहित रॉय जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। उधर, नेटफ्लिक्स भी इसी दिन अपनी एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'द हार्टब्रेक क्लब' को अपने प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनाएगा।

विज्ञापन
amar Ujala This Week On OTT Netflix master prime video sony liv zee Cineplex Disney plus hotstar
तांडव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

15 जनवरी 
तांडव – अमेजन प्राइम वीडियो
ओटीटी पर इस हफ्ते मनोरंजन की असली शुरुआत तो शुक्रवार को ही होगी जब प्राइम वीडियो रिलीज करेगा अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'तांडव'। इसमें सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुनील ग्रोवर, कृतिका कामरा, कृतिका अवस्थी, भावना चौधरी, डिनो मोरिया, अनूप सोनी, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, संध्या मृदुल, अमायरा दस्तूर जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे। ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक अब्बास अली जफर की ये पहली वेब सीरीज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed