फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एवेंजर्स एंडगेम के निर्देशकों के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस ने दी बधाई

Wed, 15 Jan 2020 03:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 Jan 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Amazons Citadel Richard Madden work with Priyanka Chopra Spy Series Citadel
Priyanka Chopra, Richard Madden - फोटो : Twitter

शादी के बाद पहली बार प्रियंका चोपड़ा किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। एवेंजर्स एंडगेम फेम रूसो ब्रदर्स इस प्रोजेक्ट को बना रहे हैं। इसका नाम होगा CITADEL। यह एक मल्टी स्टारर स्पाई सीरीज होगी और दोनों यूएस के मदरशिप एडिशन में नजर आएंगे। बता दें, रिचर्ड मैडेन को बॉडीगॉर्ड और गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर के रूप में जाने जाते हैं।

Amazons Citadel Richard Madden work with Priyanka Chopra Spy Series Citadel
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

प्रियंका ने इस प्रोजेक्ट में काम करने की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी है। प्रियंका ने लिखा, नई सीरीज में सुपर टैलेंटेड रिचर्ड मैडेन और और अविश्वसनीय रूसो ब्रदर्स के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकती। तैयार हो जाओ! CITADEL एक बहुस्तरीय वैश्विक फ्रेंचाइजी होगी, जिसमें भारत, इटली और मैक्सिको के स्थानीय भाषा निर्माण शामिल हैं। यह जल्द ही अमेजॉन पर उपलब्ध होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Cannot wait to work alongside the super talented @maddenrichard and incredible @therussobrothers on this new series. Get ready! CITADEL will be a multi-layered global franchise with interconnected local language productions from India, Italy and Mexico. It will truly be global content. More details soon. @amazonstudios @agbofilms #CITADEL

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

Amazons Citadel Richard Madden work with Priyanka Chopra Spy Series Citadel
priyanka nick - फोटो : social media

इस खास मौके पर प्रियंका के पति निक जोनस ने भी उन्हें बधाई दी। निक ने ट्वीट किया- बधाई...इसका बेसब्री से इंतजार है प्रियंका चोपड़ा। इसके बाद प्रियंका ने निक को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- थैंक यू बेबी, बहुत सारा प्यार। इससे पहले प्रियंका ड्वेन जॉनसन 'द रॉक' की फिल्म बेवॉच, क्लेयर डेंस और जिम पार्सन्स की ए किड लाइक जेक और रिबेल विल्सन की इजंट इट रोमांटिक में नजर आ चुकी हैं। हॉलीवुड की क्वांटिको सीरीज उनकी सबसे ज्यादा ख्याति प्राप्त सीरीजों में से एक है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazons Citadel Richard Madden work with Priyanka Chopra Spy Series Citadel
the sky is pink - फोटो : social media

बता दें शादी के बाद प्रियंका स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्म में प्रियंका और फरहान के अलावा एक्टिंग को अलविदा कह चुकी जायरा वसीम (Zaira Wasim) और रोहित सराफ भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया था। फिल्म रिलीज से पहले प्रियंका चोपड़ा भारत आई थीं और जमकर फिल्म का प्रचार किया था। 

विज्ञापन
Amazons Citadel Richard Madden work with Priyanka Chopra Spy Series Citadel
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादीशुदा जिंदगी को बहुत एंजॉय कर रहे हैं। साथ ही वो अपने काम पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग खत्म की है। इसमें प्रियंका के साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, और यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed