फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies Based on B.R. Ambedkar: इन फिल्मों में दिखाए गए बाबा साहेब की जिंदगी के अनसुने किस्से, आज ही जरूर देखें

Thu, 14 Apr 2022 07:19 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 14 Apr 2022 07:19 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti 2022 Special Movies Based On Dr BR Ambedkar News In Hindi
Movies Based on B.R.Ambedkar - फोटो : सोशल मीडिया

संविधान निर्माता के तौर पर प्रसिद्ध बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मलोजी सकपाल और मां का नाम भीमाबाई सकपाल था। अंबेडकर अपने माता-पिता की 14वीं संतान थे। उन्हें छोटी उम्र से ही इस बात का एहसास करवाया गया कि उनका जन्म एक अछूत परिवार में हुआ है। उन्होंने बचपन से ही समाज के इन खोखले नियमों का सामना किया। लेकिन एक समय पर वह दलितों की मजबूत आवाज भी बन गए थे। बाबा साहेब ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उनके इस संघर्ष की कहानी को कई फिल्मों में भी दिखाया गया है। आज बाबा साहेब की जयंति के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्मों के बारे में बताते हैं।

Ambedkar Jayanti 2022 Special Movies Based On Dr BR Ambedkar News In Hindi
बाबा साहेब अंडेबकर - फोटो : सोशल मीडिया

बाबा साहेब अंबेडकर
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'बाबा साहेब अंबेडकर' का निर्देशन जब्बार पटेल ने किया था। इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता ममूटी नजर आए थे और यह हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज हुई थी। फिल्म इंग्लिश कैटेगरी में नेशनल फिल्म के अवॉर्ड से सम्मानित हुई थी। इसके अलावा, फिल्म के लिए ममूटी को बेस्ट एक्टर और जब्बार पटेल को बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला था।

Ambedkar Jayanti 2022 Special Movies Based On Dr BR Ambedkar News In Hindi
डॉ. बी. आर. आंबेडकर - फोटो : सोशल मीडिया

डॉ. बीआर अंबेडकर
फिल्म 'डॉ. बीआर अंबेडकर' साल 2005 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन शरण कुमार कब्बूर ने किया था। फिल्म कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में आई थी। इसमें विष्णुकांत बीजे ने अंबेडकर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, अभिनेत्री तारा उनकी पहली पत्नी रमाबाई अंबेडकर के रूप में दिखीं। वहीं, भव्या उनकी दूसरी पत्नी सविता अंबेडकर के किरदार में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti 2022 Special Movies Based On Dr BR Ambedkar News In Hindi
रमाबाई भीमराव अंबेडकर - फोटो : सोशल मीडिया

रमाबाई भीमराव अंबेडकर
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'रमाबाई भीमराव अंबेडकर' का प्रकाश जाधव ने निर्देशन किया था। ये फिल्म मराठी भाषा में रिलीज हुई थी, जो एक बायोपिक है। फिल्म में गणेश जेठे, नंदकुमार नेवालकर, निशा पारुलेकर, प्रभाकर मोर, अनिल सूत्र, अमेय पोटकर, निमेष चौधारी, प्रथमेश प्रदीप, दशरथ हटिसकर, स्नेहल वेलंकर जैसे कलाकार एक साथ नजर आए थे। बायोपिक के शौकिनों के लिए यह एक शानदार फिल्म है।

विज्ञापन
Ambedkar Jayanti 2022 Special Movies Based On Dr BR Ambedkar News In Hindi
भीम गर्जना - फोटो : सोशल मीडिया

भीम गर्जना
सुधाकर वाघमारे द्वारा निर्देशित 'भीम गर्जना' एक मराठी फिल्म है, जो साल 1989 में रिलीज हुई थी। यह भी एक बायोग्राफी है, जिसमें कृष्णानंद और प्रतिमादेवी जैसे कलाकारों ने लीड रोल निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed