{"_id":"62ee69a117aac83512135848","slug":"ameesha-patel-shares-unseen-pic-with-hrithik-roshan-when-they-commenced-kaho-naa-pyaar-hai-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने शेयर की 'कहो ना प्यार है' के शूट से पहले की तस्वीर, ऋतिक रोशन को पहचानना मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने शेयर की 'कहो ना प्यार है' के शूट से पहले की तस्वीर, ऋतिक रोशन को पहचानना मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 06 Aug 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कहो न प्यार है
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपने करियर की शुरुआत की थी और अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल लूट लिया था। वहीं बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन को इसी फिल्म से सही मायने में लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक के डांस मूव्स और लुक्स को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। आज भी इस फिल्म के गाने के हुक स्टेप पर लोग जमकर डांस करते हैं। आज एक्ट्रेस अमिषा पटेल ने ऋतिक रोशन संग अपनी इस फिल्म के शूट से पहले की थ्रोबैक तस्वीर साझा की है।
2 of 4
अमीषा पटेल,, ऋतिक रोशन
- फोटो : insta
एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम से ऋतिक रोशन के साथ अपनी जो थ्रोबैक तस्वीर साझा की है उसमें दोनों को साथ में कुर्सी पर बैठकर मुस्कुराते हुए पोज करते देखा जा सकता है। दोनों कलाकारों का लुक अब तक काफी बदल गया है, वहीं अभिनेता ऋतिक रोशन को तस्वीर में पहचानना भी मुश्किल है। फिलहाल फैंस उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
3 of 4
कहो न प्यार है
अमीषा पटेल ने इस पोस्ट के साथ ही एक नोट साझा करते हुए लिखा- "जैसा की मैंने वादा किया था...थ्रोबैक पिक्चर्स और वीडियो के लिए लाखों रिक्वेस्ट...थ्रोबैक वीकेंड करेंगे...कल से शुरू हुआ और आज एक और रेयर पिक है...मुंबई...हमारे दोनों परिवार दोस्तों के साथ मेरे घर पर कहो ना प्यार की शूटिंग शुरू होने से पहले सेलिब्रेट कर रहे थे और इस तस्वीर के कुछ दिनों बाद हमने फिल्म की शूटिंग शुरू की"।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गदर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें वर्क फ्रंट की तो अमीषा पटेल फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' की पार्ट 2 के साथ दोबारा सकीना के रूप में वापसी करने वाली हैं। वहीं अभिनेता सनी देओल भी तारा सिंह के रूप में अपनी भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसकी तस्वीरें भी अमीषा पटेल अपने इंस्टाग्राम से साझा करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।