बॉलीवुड की दबंग गर्ल अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर सोनाक्षी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी लंदन यात्रा की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी काफी बिंदास नजर आ रही हैं।
Sonakshi Sinha: काली टोपी पहनकर बिंदास लुक में नजर आईं सोनाक्षी, नेटिजन्स ने दी यह सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने कुल चार तस्वीरें साझा की हैं। हर तस्वीर में उनका अंदाज जुदा लग रहा है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने ब्लैक कलर का ट्राउजर और व्हाइट कलर का शॉर्ट टॉप पहना हुआ है। इसके साथ सोनाक्षी ने एक ओवरसाइज डेनिम जैकेट पहने हुई है। ब्लैक कलर की कैप ने सोनाक्षी के लुक में चार चांद लगा दिए हैं।
तस्वीरों में सोनाक्षी का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। उन्होंने मैरून कलर की लिपस्टिक से अपने लुक को कंपलीट किया है। एक तस्वीर में वह अपने गर्ल्स गैंग के साथ नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में सोना ने अलग पोज दिए हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा है, 'व्हाट ए डे! 5.8.2022' उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा है- 'लंदन'। साफ है कि सोनाक्षी की यह तस्वीरें लंदन की हैं।
तस्वीरों में सोनाक्षी का लुक और अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आप कमाल लग रही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'इस प्यारी मुस्कुराहट को हमेशा बरकरार रखना। अपना खूब ख्याल रखो, स्वस्थ रहो, खुश रहो।' एक यूजर ने कमेंट किया है, 'सोना आप आइकन हो।' काम की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन उनके भाई कुश सिन्हा करने वाले हैं।