अमीषा पटेल अपनी हालिया रिलीज गदर 2 की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। हालांकि, इसके कलेक्शन की तुलना अब जवान से हो रही है। इस मामले पर अभिनेत्री ने अब अपने विचार साझा किए हैं। टाइम्स नाउ के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में अमीषा ने गदर 2 और जवान के बॉक्स ऑफिस नंबरों के बीच तुलना पर खुलकर बात की।
Ameesha Patel: गदर 2 और जवान के कलेक्शन की तुलना पर अमीषा पटेल ने की खुलकर बात, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि जवान और गदर 2 के फीवर की तुलना की जानी चाहिए। वे अलग-अलग फिल्में हैं। यह स्वाभाविक है कि जब एक फिल्म चल चुकी होती है तो कुछ और भी आएगा। जवान के जाने के बाद और भी फिल्में आएंगी। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हर फिल्म को प्यार देंगे।''
हाल ही में गदर 2 टीम ने फिल्म की सफलता के लिए एक पार्टी की मेजबानी की तो शाहरुख खान भी पार्टी में शामिल हुए और उन्हें सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ गर्मजोशी से गले मिलते देखा गया। अभिनेत्री ने इवेंट के वायरल वीडियो के बारे में भी बात करते हुए कहा, “सक्सेस बैश से कई वीडियो वायरल हुए थे। शाहरुख अद्भुत थे, क्योंकि जवान की रिलीज के साथ इतने व्यस्त सप्ताह के बीच में उन्होंने गदर 2 देखने, फिल्म की प्रशंसा करने, अपना प्यार दिखाने और जनता के बीच इसे स्वीकार करने के लिए समय निकाला। मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया जेस्चर था।”
बता दें कि गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों से काफी सराहना मिली थी। फिल्म ने दुनियाभर में 681.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह फिल्म 2001 की हिट गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है। फिल्म में तारा और सकीना की केमिस्ट्री 22 साल बाद भी लोगों को खूब पसंद आई है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा और सिमरत कौर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
जवान की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 950 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। जल्द ही यह फिल्म 1000 करोड़ का आंकडा पार कर लेगी। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, लहर खान, आलिया कुरेशी और सुनील ग्रोवर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Singham 3: 'सिंघम' से लोगों को जा रहा गलत संदेश, फिल्म पर फूटा बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति का गुस्सा