Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Pankaj Tripathi Movie Sherdil The Pilibhit Saga He Said He won't Do Regional Films as He is not Comfortable in that Language
{"_id":"62b3e9e3b2db2f0dac0c81c2","slug":"amid-the-release-of-sherdil-the-pilibhit-saga-pankaj-tripathi-said-he-won-t-do-regional-films-as-he-is-not-comfortable-in-that-language","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pankaj Tripathi: क्षेत्रीय फिल्में नहीं करना चाहते पंकज त्रिपाठी, बोले- ऐसी भाषा में बोलना पसंद नहीं जिसमें...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pankaj Tripathi: क्षेत्रीय फिल्में नहीं करना चाहते पंकज त्रिपाठी, बोले- ऐसी भाषा में बोलना पसंद नहीं जिसमें...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत में बीते कुछ समय से भाषा को लेकर विवाद चल रहा है। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में भाषा विवाद को लेकर कई सितारों में अपनी राय रखी है। जहां कुछ सितारे बॉलीवुड और साउथ को एक मान रहे हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी ही भाषा की फिल्मों में काम करना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वह कभी भी क्षेत्रीय फिल्में नहीं करेंगे, क्योंकि वह उसमें सहज महसूस नहीं करते।
2 of 4
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी फिल्म 'शेरदिलः द पीली भीत' सागा के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें किसी ऐसी भाषा में फिल्म या शो में काम करने का विचार पसंद नहीं है, जिसमें वह सजह नहीं हैं। साथ ही वह अपनी आवाज को किसी अन्य अभिनेता द्वारा डब किए जाने के भी पक्ष में नहीं हैं।
3 of 4
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मुझे ऐसी भाषा में बोलने का विचार पसंद नहीं है, जिसमें मैं किसी भी फिल्म या वेब सीरीज में सहज महसूस नहीं करता हूं। कोई दूसरा मेरे डायलॉग बोले, मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। मेरा अभिनय और भाव मेरी आवाज के पूरक हैं। इनके बिना मेरा अभिनय अधूरा है।' जब पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि क्या वह कभी बंगाली फिल्म में काम करेंगे? इस पर उन्होंने कहा, 'मैं थोड़ी बहुत बंगाली जानता हूं और पूरी तरह से समझता हूं लेकिन ज्यादा नहीं बोल सकता। लेकिन ये एक बंगाली किरदार निभाने के लिए पूरा नहीं है। अगर बंगाली फिल्म में मुझे हिंदी बोलने वाले किरदार की तरह ही लिया जाए, तो उस फिल्म को जरूर करना पसंद करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पंकज त्रिपाठी की शेरदिल: द पीलीभीत सागा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' 24 जून को रिलीज हो रही है। यह फिल्म पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है। वहीं, इसके अलावा वह जल्द ही 'मिर्जापुर 3' वेब सीरीज की शूटिंग भी शुरू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।